Friday, Sep 29, 2023
-->
congress-s-demonstration-continues-across-the-country-on-petrol-and-diesel-price-prshnt

पेट्रोल-डीजल पर देशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी, UP में अजय कुमार लल्लू किए गए नजरबंद

  • Updated on 6/11/2021

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देश में पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने को लेकर देश भर में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली में ईंधन की कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, "जब यूपीए सत्ता में थी, तब पेट्रोल और डीजल पर टैक्स 9.20 रुपये था। अब यह 32 रुपये है। हम पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क वृद्धि को पूरी तरह से वापस लेने की मांग करते हैं। ईंधन को जीएसटी के दायरे में आना चाहिए।

वहीं अमृतसर में पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत अमृतसर में विरोध प्रदर्शन किया। ​इधर, प्रदर्शन से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू नजरबंद किए गए हैं।

दूसरी ओर कर्नाटक में ईंधन की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पार्टी के राष्ट्रव्यापी विरोध के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हुबली में विभिन्न स्थानों पर विरोध प्रदर्शन किया।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.