Monday, Mar 20, 2023
-->
congress spokesperson rajiv tyagi dies had heart attack rkdsnt

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन, दिल का पड़ा था दौरा

  • Updated on 8/12/2020

 

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल।  कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का निधन हो गया है। सुनने में आ रहा है कि उनको दिल का दौरा पड़ा था। बता दें कि राजीव त्यागी 5 बजे  एक टीवी डिबेट शो में बैठे हुए थे । अचानक तबियत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें कौशाम्बी के यशोदा अस्पताल लाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।

उत्तर प्रदेश के भाजपा विधायक ने लगाया पुलिस थाने में पिटाई का आरोप

त्यागी कांग्रेस के तेज-तर्रार प्रवक्ता थे, अकसर उनकी भिड़ंत टीवी एंकरों से भी हुआ करती थी। सोशल मीडिया पर वह अपने ट्वीट्स के लिए छाए रहते थे। त्यागी ने कल अपने ट्वीट में लिखा था, 'कोरोना से डरो और भाजपा से लड़ो।'

भाजपा सांसद हेगड़े बोले- ‘गद्दारों’ से भरी पड़ी है BSNL, बंद होगी कंपनी

त्यागी टीवी पर पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने वाले प्रवक्ताओं में से थे। उनके निधन पर पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शोक संवेदना जताई। वहीं पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई है। 

सुशांत केस: रिया से मिलता-जुलता मोबाइल नंबर रखने वाले शख्स को पड़ी खूब गालियां

टेलीविजन पर चर्चा में साथ रहे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने त्यागी के निधन पर आश्चर्य जताया। शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं।

राहत इंदौरी के निधन पर केजरीवाल, राहुल गांधी ने दुख जताया, PM मोदी चुप

 

 

 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.