Saturday, Mar 25, 2023
-->
congress suspends amarinder singh''''''''''''''''s wife preneet kaur in punjab

कांग्रेस ने पंजाब में अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को किया निलंबित

  • Updated on 2/3/2023

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में शुक्रवार को लोकसभा सदस्य परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया और कारण बताओ नोटिस जारी कर यह पूछा कि उन्हें निष्कासित क्यों नहीं किया जाए। पटियाला से सांसद कौर पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं। अमरिंदर सिंह अब भारतीय जनता पार्टी में हैं। कौर मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में विदेश राज्य मंत्री थीं।

अडाणी के शेयरों को 'कृत्रिम' ढंग से गिराने के लिए हिंडनबर्ग के खिलाफ जनहित याचिका 

पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर कौर को निलंबित करने का फैसला किया। समिति ने कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में यह बताने के लिए कहा है कि उन्हें पार्टी से निष्कासित क्यों न किया जाए। अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने शिकायत की थी कि कौर भाजपा की मदद करने के मकसद से पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त हैं।

AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया पास

इसमें यह भी कहा गया है कि पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी ऐसी ही शिकायत की थी। वर्ष 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाने का फैसला किया था जिसके बाद चरणजीति सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच पर विपक्षी दलों ने दिया जोर

  •  

चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) का गठन किया था। कौर ने विधानसभा चुनाव में अपने पति का प्रचार भी किया था। अमरिंदर सिंह बीते साल सितंबर में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए था। इसके साथ ही उन्होंने अपनी नवगठित पार्टी पीएलसी का भाजपा में विलय भी कर दिया था। 

अडाणी कंपनी के साथ बिजली खरीद समझौते में संशोधन चाहता है बांग्लादेश 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.