नई दिल्ली,(टीम डिजिटल):नीदरलैंड से वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बैडमिंटन खेल में ब्रोंज मेडल जीतने वाले कांस्टेबल गगन कुमार पासवान बुधवार देर रात ग्र्रेटर नोएडा लौटे। इस दौरान नोएडा पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से पुलिस लाइन तक उनका भव्य स्वागत किया।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस में तैनात कांस्टेबल गगन पासवान ने नीदरलैंड में चल रहे वल्र्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बैडमिंटन खेल में ब्रोंज मेडल प्राप्त किया। उनके पदक जीतने के बाद से ही नोएडा पुलिस में उत्साह और उमंग का माहौल है। बुधवार देर रात गगन पासवान पदक लेकर भारत वापस लौटे इसको लेकर नोएडा पुलिस द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। एसीपी व प्रतिसार निरीक्षक द्वारा दिल्ली एयरपोर्ट पर जाकर उनको फूल माला पहनाते हुए उनका अभिनन्दन किया गया। गगन के लिए पहले से ही एक खुली जीप को तैयार किया गया था। जिसको फूलों से सजाया हुआ था। पुलिस लाइन से गई सजी हुई जीप में उनकों बैठाकर उन्हें बड़े हर्ष के साथ वापस लाया गया।
डीएनडी नोएडा में प्रवेश करते ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुआ स्वागत दिल्ली एयरपोर्ट से आने के बाद जैसे ही उन्होंने डीएनडी नोएडा में प्रवेश किया तो वहां पर उनका स्वागत पुलिस कर्मियों के द्वारा किया गया। इसके अलावा जिन जिन थानों से वह गुजरे वहां सभी जगह उनके स्वागत की पहले से तैयारी थी। अलग-अलग थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस अधिकारियों व अन्य पुलिसकर्मियों द्वारा गगन का सम्मान किया गया। गगन को गुलदस्ता भेट किया गया। उनके स्वागत के दौरान पुलिसकर्मियों में भी एक अलग तरह का उत्साह देखने को मिला। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने उनकी प्रतिभा को सराहते हुए, उन्हे भविष्य में और अधिक कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी।
पुलिस कमिश्नर ने मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार से किया सम्मानित वीरवार को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कांस्टेबल गगन कुमार पासवान को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने कांस्टेबल गगन कुमार पासवान को भविष्य में उनकी तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग के लिए आश्वस्त किया गया है। इस मौके पर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा मीनाक्षी कात्यायन, डीसीपी मुख्यालय रामबदन सिंह और अपर पुलिस उपायुक्त नोएडा जोन आशुतोष द्विवेदी उपस्थित रहे।
गगन ने जताया सभी का आभार गगन भी स्वागत के दौरान काफी उत्साहित दिखे और उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और अपने साथियों का धन्यवाद किया। गगन ने इस भव्य स्वागत के लिए सभी पुलिस अधिकारियों का आभार भी जताया। उन्होंने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय भी अपने माता पिता और नोएडा पुलिस के अधिकारियों को दिया।
राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर मोदी सरकार ने 8 यूट्यूब चैनल ब्लॉक किए
संयुक्त किसान मोर्चा का 75 घंटों का धरना शुरू: टिकैत बोले, किसानों के...
सिसोदिया का शाह को पत्र, कहा- पता लगाएं किसने रोहिंग्या को फ्लैट देने...
बलात्कार के मामले में भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ FIR दर्ज की...
जम्मू-कश्मीर: मतदाता सूची में बाहरी लोगों के पंजीकरण को लेकर...
26/11 जैसी साजिश! महाराष्ट्र के रायगढ़ में संदिग्ध बोट पर मिले AK 47...
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत नाजुक, सेहत में कोई सुधार नहीं
Janmashtami 2022: बॉलीवुड के इन गानों के बिना अधूरा है जन्माष्टमी का...
नीतीश मंत्रिमंडल में दागियों को शामिल करने पर पार्टी में असंतोष, MLA...
जिसे सौंप गया था परिवार की जिम्मेदारी, वही दोस्त निकला सास-बहू का...