नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पांचवे राष्ट्र के नाम संबोधन में कई अहम घोषणाओं का ऐलान किया है। राष्ट्र संबोधन में पीएम मोदी ने जहां आर्थिक पैकेज का ऐलान किया, वहीं आत्मनिर्भर बनने के लिए लोकल इकोनॉमी पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना लॉकडाउन 4.0 के जल्द ऐलान की भी बात कही। पीएम मोदी के संबोधन की पांच प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:-
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने छत्तीसगढ़ पुलिस के नोटिस पर इस तरह दी सफाई
आर्थिक पैकेज का ऐलान राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया है। इसमें पुराने ऐलान भी शामिल हैं। इस पैकेज को किस तरह से खर्च किया जाएगा, इसकी घोषणा केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण करेंगी। सीतारमण कई चरणों में पैकेज का खुलासा कर सकती हैं।
गुजरात हाई कोर्ट ने भाजपा मंत्री की चुनावी जीत का बताया अवैध, कांग्रेस बोली- सत्यमेव जयते
लॉकडाउन जारी रहेगा पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन 17 मई के बाद भी जारी रहेगा। लेकिन इसके बारे में 18 मई से पहले घोषणा की जाएगी। इसमें कई बदलाव हो सकते हैं। छूट का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है। साथ ही नए नियम भी लॉकडाउन 4.0 में देखने को मिल सकते हैं।
ICMR की बदलती गाइडलाइंस से खुश नहीं हैं बायोकॉन की चैयरपर्सन किरण मजूमदार
कोरोना के साथ जीना होगा प्रधानमंत्री ने भी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरह मान लिया है कि हमें लंबे समय तक कोरोना के साथ जीना होगा। पीएम ने कहा कि कोरोना संक्रमण हमारे जीवन का हिस्सा रहने वाला है। लेकिन, इस बीच लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के सामने थकना, हारना, झुकना मंजूर नहीं है।
CM रुपानी को लेकर गुजराती न्यूज पोर्टल के संपादक पर गिरी गाज, प्रशांत भूषण हैरान
भारत को बनाना होगा आत्मनिर्भर खास बात यह है कि पीएम मोदी ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय बाजार को प्रमुखता देते हुए भारत को आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ना होगा। लोकल चीजों पर जोर देना होगा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत ने आपदा को अवसर में बदला है।पीएम ने कहा कि भारत जब आत्मनिर्भरता की बात करता है, तो आत्मकेंद्रित व्यवस्था की वकालत नहीं करता। भारत की आत्मनिर्भरता में संसार के सुख, सहयोग और शांति की चिंता होती है।
आजम खान और उनके खानदान के बचाव में उतरे मशहूर शायर मुनव्वर राणा
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
PAK: जबरन मुसलमान बनाई गई हिंदू लड़की को कोर्ट ने घर भेजने से किया...
बेटी सुप्रिया सुले बनी शरद पवार की उत्तराधिकारी, बनाया NCP का...
मणिपुरः शांति बहाली की दिशा में गृहमंत्री का बड़ा कदम- मदद के लिए...
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, कहा- विदेश में देश की आलोचना करना...
विमान हादसे के बाद लापता चार बच्चे 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में मिले
कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी, जानें दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...