Saturday, Sep 30, 2023
-->
corona-effect-32-people-arrested-without-wearing-masks-case-registered-in-delhi-albsnt

Corona Effect: राजधानी में बिना मास्क पहने 32 लोगों पर गिरी गाज, मामला दर्ज

  • Updated on 4/10/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Corona Virus) के कहर को अभी-भी बहुत लोग हल्के में ले रहे हैं। जिसका नतीजा यह रहा है कि देश और दिल्ली में तेजी से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ी है। जिसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने सख्ती दिखाते हुए कुछ इलाकों को सील किया है। साथ ही बिना मास्क के घर से निकलने पर सजा का भी प्रावधान किया है। लेकिन इसके वावबजूद लोगों की लापरवाही जारी है।  इस बाबत आज दिल्ली पुलिस ने 32 ऐसे लोगों पर मामला दर्ज किया है जो बिना मास्क के ही घर से निकले थे।

कोरोना संकट: वैज्ञानिकों की बड़ी सफलता, वायरस के जड़ का लगाया पता

उत्तरपूर्वी दिल्ली में पकड़े गए लोग

मालूम हो कि राजधानी के उत्तर-पूर्वी जिले में बिना मास्क लगाए घर से बाहर निकले 30 से अधिक लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, उत्तरपूर्वी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिना मास्क लगाए मिले कुल 32 व्यक्तियों पर मामला दर्ज किया गया है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दिल्ली में घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है। इससे पहले  गुरुवार को दिल्ली में बंद के नियमों के उल्लंघन पर कुल 190 मामले दर्ज किए गए जबकि 3954 लोग निरुद्ध किये गए थे।  

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.