नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमण के 5,664 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही संक्रमित लोगों की कुल संख्या 3.92 लाख से अधिक हो गयी वहीं सकारात्मकता दर बढ़कर लगभग 13 प्रतिशत तक पहुंच गयी। दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार 51 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,562 हो गयी।
शनिवार को 5,062 नए मामले सामने आए त्योहारों के मौसम और शहर में बढ़ते प्रदूषण के बीच नगर लगातार पांचवें दिन 5,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले शनिवार को 5,062 नए मामले सामने आए थे जबकि शुक्रवार को 5,891 मामले आए थे। वह किसी एक दिन का सबसे उच्च स्तर था। बृहस्पतिवार को 5,739 और बुधवार को 5,673 मामले सामने आए थे। बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में अब तक सामने आए 3,92,370 मामलों में से 3,51,635 लोग या तो ठीक हो चुके हैं या वे बाहर चले गए हैं।
अस्पतालों में 15,775 बेड में से 9,314 खाली राष्ट्रीय राजधानी में अब तक कुल 47,25,318 परीक्षण किए गए हैं जो प्रति दस लाख आबादी पर 2.48 लाख परीक्षण है। पिछले 10 दिनों की औसत मृत्यु दर 0.83 प्रतिशत है। रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 34,173 रही जिनमें से 20,732 घरों में पृथकवास में हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि नगर के अस्पतालों में 15,775 बेड में से 9,314 खाली हैं। वहीं शहर में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 3,359 है।
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें....
भ्रष्टाचार, परिवार की बात कर PM ने अपने ही मंत्रियों, उनके पुत्रों पर...
निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्तखोरी नहीं : केजरीवाल
जनता गरीबी और महंगाई से त्रस्त नहीं होती तो आजादी के जश्न में चार...
भागवत ने स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर फहराया तिरंगा
नीतीश कुमार ने 20 लाख युवाओं को नौकरी, रोजगार देने का किया ऐलान
76वें स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी ने नारी शक्ति के सम्मान पर दिया जोर
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...