नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस समय के साथ-साथ अपने आपको ताकतवर बनाता जा रहा है। जिसकी वजह से नए लक्षण दिखाई देने लगे हैं। इस बारे में न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, कोविड-19 (Covid-19) की चपेट में आए कुछ लोगों के मसूड़े कमजोर और दांत झड़ने की समस्या देखी गई है।
इस तरह की समस्याएं और लक्षण सामने आने के बाद वैज्ञानिक अब ये जानने में जुट गए हैं कि सच क्या है। इस बारे में न्यूयॉर्क में रहने वाली 43 वर्षीय फराह खेमिली ने बताया कि उन्हें कोरोना हुआ था जिसके बाद उन्होंने अपने दांतों में झनझनाहट महसूस हुई थी। इसके बाद उन्होंने देखा तो उनका दांत हिल रहा था।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- कोरोना ने मृतकों के अंगदान कार्यक्रम पर बुरा असर डाला है
खैमिली को उस वक्त धक्का लगा जब उनका दांत उनके हाथ में आ गया। लेकिन हैरानी वाली बात यह थी कि उस टूटे दांत से न तो खून निकला और न ही दर्द हुआ। इसके बाद उन्होंने इसके बारे में जानकारी लेना शुरू किया। हालांकि अभी तक इससे जुड़े पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं लेकिन खैमिली को जानकारी बाकी लोगों से मिली उससे यही पता चला कि कोरोना वायरस के संपर्क में आने वाले लोगों में इस तरह की समस्या आ रही है।
वहीँ, इस बारे में यूनिवर्सिटी ऑफ उटाह के पीरियडॉन्टिस डॉ. डेविड ओकानो कहते हैं, 'किसी व्यक्ति के दांत का अचानक से सॉकेट से बाहर आ जाना काफी हैरान करता है। ये समस्या और भी भयंकर हो सकती है। उनका मानना है कि कोरोना से रिकवर होने के बाद भी लोगों में लंबे समय तक इसका असर रहता है।'
चीनी वैज्ञानिकों का Corona Virus को लेकर दावा- भारत ने दुनियाभर में फैलाया वायरस उधर कुछ डेंटिस्ट और एक्सपर्ट इस विषय पर शोध करने की बात कहते है। जबकि सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन की साल 2012 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 30 साल या उससे ज्यादा उम्र के 47 प्रतिशत लोगों को पीरियडॉन्टल डिसीज, मसूड़ों में इंफेक्शन-इनफ्लेमेशन और दांतों के आस-पास हड्डियां कमजोर होने जैसी समस्याएं हो सकती है।
विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कोच रीड ने...
वेतन भुगतान में देरी पर निकाय आयुक्त और दिल्ली सरकार के वरिष्ठ...
भाजपा से हाथ मिलाने के बजाय मरना पसंद करूंगा : नीतीश कुमार
BBC डॉक्यूमेंट्री बैन : लोग सुप्रीम कोर्ट का कीमती वक्त बर्बाद करते...
बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने अदाणी समूह, जाति गणना का...
अडाणी ग्रुप पर हिंडनबर्ग का पलटवार, कहा- धोखाधड़ी को राष्ट्रवाद से...
PNB ने किया साफ- अडाणी ग्रुप से संबंधित गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
Dasara teaser: दसरा का धांसू ट्रेलर हुआ रिलीज, Puspa को टक्कर देने आ...
शाहरुख खान की Pathaan ने की ऐतिहासिक कमाई, महज 5 दिनों में 500 करोड़...
अगर आप नए और अच्छे Smartphones की तलाश में हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें