Saturday, Dec 09, 2023
-->
Corona virus Covid 19 America scientist pendemic  SOBHNT

अमेरिका साइंटिस्ट का दावा, चिकन से फैलेगा कोरोना से खतरनाक वायरस, आधी दुनिया होगी प्रभावित

  • Updated on 5/31/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस से जूझने में लगी है। इस वायरस ने इंसानों को एक बार फिर प्रकृति की ताकत का एहसास कराया है। यह वायरस इतना शक्तिशाली है कि दुनिया में 60 लाख से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ऐसे में अमेरिका के मशहूर साइंटिस्ट माइकल ग्रेगर ने पूरी दुनिया को चेतावनी दी हैं कि अगला वायरस चिकन के जरिए फैल सकता हैं और यह वायरस कोरोना से भी ज्यादा शक्तिशाली होगा। यह आधी दुनिया को अपनी चपेट में ले सकता हैं।  

1,81,827 हुआ कोरोना के संक्रमण का आंकड़ा, 8332 नए मामले मिले

अपनी किताब में किया जिक्र
बता दें माइकल ग्रेगर ने अपनी नई किताब '(How To Survive A Pandemic)'में लोगों को चेतावनी देते हुए कहा है कि उन्हें शाकाहार अपनाना चाहिए नहीं तो अगला वायरस जल्द ही देखने को मिल सकता है और यह वायरस चिकिन  फार्म्स से निकलेगा। जो आधी दुनिया को प्रभावित कर सकता है। 

सतपाल महाराज की पत्नी अमृता रावत निकली Corona पॉजीटिव

जानकार हैं सहमत
बता दें वैसे डॉक्टर ग्रेगर की भविष्यवाणी के अभी कोई सबूत नहीं मिले हैं। मगर दुनिया में अन्य जानकार लोग भी इस बात से सहमत हैं कि इंसानों का जानवरों से करीबी संबंध इंसानों के लिए खतरा बनता जा रहा है। जिसकी वजह से दुनिया में कई जगह अब जंगली जानवरों की मार्केट को बंद करने की बात की जा रही हैं। कोरोना को लेकर भी चीन से  खबर आई थी कि यह भी चीन के वुहान में जानवरों की मार्केट से निकला हैं।  

देश को लॉकडाउन से अनलॉक के लिये मोदी सरकार की पंच लाइन का पालन जरुरी

चीन के खिलाफ उठ रही है आवाज
इसके बाद दुनियाभर से चीन में जंगली जानवरों को खाने से रोक लगाने की बात की जा रही है। अभी हाल में चीन ने अपने यहां कुत्तों का मांस  खाने पर प्रतिबंध लगाया था। कहा जाता है कि कोरोना चमगादड़ या फिर अन्य जीव से इंसानों में फैला है। कुछ देशों का मानना है कि कोरोना मानव निर्मित है। इसलिए वह चीन से उसकी वुहान लैब में जांच करने के  लिए इजाजत भी मांग रहे हैं।   

कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरों को यहां पढ़ें...

comments

.
.
.
.
.