नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना वायरस (Corona Virus) ने दुनियाभर के अरबपतियों की नींद खराब कर दी है। कारोबारी गतिविधियां सुस्त पड़ जाने के चलते अरबपतियों की दौलत में भारी कमी आ रही है। कोरोना के साए से भारत के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी नहीं बच पाए हैं।
CoronaVirus : अस्थायी कर्मचारियों को भी पूरा वेतन देगा Tata Group
दौलत करीब 42 प्रतिशत घटी
1 जनवरी के बाद से यानी 3 माह से भी कम समय में मुकेश अंबानी की दौलत करीब 42 प्रतिशत घट गई है। यही नहीं, कोरोना के चलते लंबे समय बाद मुकेश अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडैक्स में शामिल टॉप 20 अरबपतियों की लिस्ट से बाहर हो गए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर बीमा कंपनियां एक्टिव, स्टारहेल्थ लाई स्पेशल बीमा
20 मार्च को सुबह 11 बजे तक ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडैक्स के मुताबिक मुकेश अंबानी की दौलत 3,440 करोड़ डॉलर यानी 2,56,280 करोड़ रुपए रह गई थी, जबकि 1 जनवरी 2020 को उनकी कुल दौलत 4,36,570 करोड़ रुपए थी। यानी इसमें करीब 1,80,290 करोड़ रुपए की कमी आ गई। यह 42 प्रतिशत बनती है। अंबानी 19वें स्थान से खिसककर 20वें स्थान पर थे।
कोरोना अब और हुआ क्रूर: देश में Covid-19 संक्रमितों की संख्या 250 के पार
अंबानी 21वें स्थान पर आ गए
वहीं आज यानी 20 मार्च को अंबानी 21वें स्थान पर आ गए हैं। चीन के जैकमा 4190 करोड़ डॉलर के साथ 18वें स्थान पर हैं। वहीं अमरीका के मैकेंजी बेजोस 3740 करोड़ डॉलर के साथ 19वें स्थान पर और चीन के पोनी मा 3540 करोड़ डॉलर के साथ 20वें स्थान पर आ गए हैं।
कोरोना वायरस: दुनियाभर में सत्ता के गलियारों में भी घूम रहा Covid 19
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...
JNU परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और...
सुप्रीम कोर्ट ने वकीलों के पंजीकरण के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया के...
दिल्ली पुलिस जांच के लिए महिला पहलवान को ले गई बृजभूषण के दिल्ली...