Tuesday, Sep 26, 2023
-->
corona virus covid 19 lockdown migrant worker sobhnt

चिलचिलाती गर्मी में, दिव्यांग बेटी को बोरे में रखकर साइकिल से घर जाने को मजदूर हुआ बेबस

  • Updated on 5/18/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना से लड़ने के लिए केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉकडाउन लगाया है। इस लॉकडाउन में सबसे ज्यादा परेशानी गरीब मजदूर को हो रही है। कहीं मजदूर सड़क हादसे में मर रहा है तो कहीं भूख उसकी जान ले रही है। ऐसे में कुछ ऐसी भी तस्वीरे सामने आ रही हैं। जो आपको रुला देगीं। एक मजदूर अपनी दिग्यांग बेटी को लेकर साइकिल से दिल्ली से उत्तरप्रदेश ले जाने का मजबूर है क्योंकि बेटी दिव्यांग है इसलिए मजदूर ने उसे साइकिल में एक जुगाड़ के सहारे लटकाया हुआ है।   

चक्रवाती तूफान 'अम्फान' के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पीएम मोदी आज शाम 4 बजे करेंगे बैठक

एक दिव्यांग बेटी है साथ में
यह मजदूर अपने पूरे परिवार को लेकर एक साइकिल से सफर कर रहा है। मजदूर के साथ अन्य बच्चे हैं वह उसके साथ चल रहे हैं मगर इन बच्चों में एक बेटी दिव्यांग है। जिसे मजदूर ने साइकिल से एक बोरे के सहारे बांधकर लटकाया हुआ है। न जाने कितने दिनों तक इस बच्ची को ऐसे ही चलना है। न जाने कितने दिनों से यह लोग ऐसे ही चल रहे है। कुछ खाया है या नहीं इतनी गर्मी में कैसे यह सब एक छोटी सी बच्ची  झेल रही होगी। यह तो उसे ही पता है।   

केंद्र के मानकों के आधार पर राज्य करेंगे जोन का बंटवारा, जानें क्या है निर्देश

साईकिल से कर रहा है सफर
बता दें मजदूर के साथ उसकी एक दूसरी बेटी भी है। वह भी मजदूर के पीछे-पीछे चल रही है। पता नहीं यह बच्ची मजदूर की साइकिल को धक्का दे रही है या फिर खेल रही है।  मजदूर ने अपनी साईकिल में कुछ खाने का सामान भी रखा हुआ है। जिस के सहारे यह पूरा परिवार अपना सफर कर रहा है। 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.