नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कोरोना काल में देश के डॉक्टरों को कोरोना वॉरियर कहा गया और उन्हें हीरो घोषित कर दिया गया। ये वो हीरो हैं जो कोरोना जैसे घातक बीमारी में भी हर मरीज की सेवा कर रहे थे। लेकिन विडंबना यह है कि हीरो होते हुए भी ये कोरोना वॉरियर अपने वेतन के लिए धक्के खा रहे हैं।
वहीँ, अब लंबे समय से वेतन न मिलने के कारण एनडीएमसी मेडिकल कॉलेज की रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन और हिन्दू राव अस्पताल के सभी डॉक्टर शुक्रवार यानी आज से भूख हड़ताल पर चले गए हैं। ये सभी डॉक्टर वेतन के जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग को लेकर बीते दिन जंतर-मंतर पर भी धरने पर बैठे थे। डॉक्टरों की मांग है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं दिया गया है जो अब मिल जाना चाहिए।
Delhi: Resident Doctors' Association of NDMC Medical College & Hindu Rao Hospital goes on indefinite hunger strike from today against non-payment of salaries pic.twitter.com/zKhLy9vVys — ANI (@ANI) October 23, 2020
Delhi: Resident Doctors' Association of NDMC Medical College & Hindu Rao Hospital goes on indefinite hunger strike from today against non-payment of salaries pic.twitter.com/zKhLy9vVys
भूख हड़ताल पर गए डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। उनका कहना है कि जब तक बकाया भुगतान नहीं किया जाता, हड़ताल जारी रहेगी। उत्तरी नगर निगम के मेयर से भी डॉक्टरों ने बात की थी लेकिन उससे भी कोई हल नहीं निकला बल्कि निगम ने कहा कि पैसा है ही नहीं तो कहां से देंगे।
परेशान डॉक्टरों का कहना है कि कई बार नोटिस देने के बाद भी जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो वे हड़ताल पर गए हैं। बता दें कि ये सभी रेजिडेंट डॉक्टर काफी समय से वेतन देने की मांग कर रहे हैं।
CM केजरीवाल ने किया LNJP की 1500 बेड्स वाली वर्ल्ड क्लास बिल्डिंग का शिलान्यास
इस बारे में दिल्लीं सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने नगर निगम पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि अगर दिल्ली के अस्पसताल बीजेपी से नहीं संभाले जा रहे हैं तो वह दिल्ली सरकार को दे दे।
मोदी सरकार की किसानों से 10वें दौर की वार्ता के अगले दिन होगी SC...
त्रिवेन्द्रम एयरपोर्ट का अदानी द्वारा अधिग्रहण किए जाने पर...
भाजपा अध्यक्ष पर राहुल गांधी का पलटवार, कहा- कौन हैं नड्डा
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध में भाग लेंगे शरद पवार,...
किसान यूनियन नेता बोले- पुलिस प्रशासन को ट्रैक्टर रैली पर रोक नहीं,...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर परेड को मजबूती देने के लिए गांव के स्तर पर...
आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवक 26 जनवरी को किसान ‘ट्रैक्टर परेड’ में...
अनिल घनवट बोले- कानूनों को रद्द करना लंबे समय में जरूरी कृषि सुधार के...
दिल्ली में थमा Corona का कहर! राजधानी में 231 नए मामले सामने तो 10...