नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। वहीं देश में कुछ राज्य ऐसे है जहां शुरु से ही कोरोना मरीजों की संख्या महाराष्ट्र और दिल्ली की अपेक्षा कम ही रही है। लेकिन हाल के दिनों में वहां भी पॉजिटिव की संख्या बढ़ती ही जा रही है। जिस पर संबंधित राज्य सरकार ने भी चिंता व्यक्त की है। देश में शनिवार को कोरोना के एक दिन में सर्वाधिक 14,516 नए मामलों के सामने आने के साथ देश में संक्रमितों की कुल संख्या 3,95,048 पर पहुंच गई है। जून माह में ही दो लाख से अधिक संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, संक्रमण से मौत के 375 नए मामलों के साथ मृतकों का आंकड़ा 12,948 हो गया है।
कोरोना पर आज दिनभर के 10 बड़े अपडेट्स, जानिए यहां
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे 9,120 लोगों के ठीक होने के बाद संक्रमण से उबर चुके लोगों की कुल संख्या 2,13,830 हो गई है। जबकि 1,68,269 मरीजों का अब भी इलाज चल रहा है। एक रोगी देश छोड़कर जा चुका है। एक अधिकारी ने कहा, 'इस तरह अब तक करीब 54.12 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।' संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी भी शामिल हैं। देश में लगातार नौवें दिन संक्रमण के 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। गत एक जून से 20 जून के बीच देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के दो लाख से अधिक मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात और उत्तर प्रदेश देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल हैं जहां कोविड-19 के मामलों में सबसे अधिक इजाफा देखा गया है।
Updates-
महाराष्ट्र में 55,652 सक्रिय मामले वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,24,331 हो गई है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 55,652 है। वहीं 62,773 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,893 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
मुंबई में संक्रमितों की संख्या 62 हजार पार मुंबई ने कोरोना संक्रमण के मामलों में चीन के वुहान को बहुत पीछे छोड़ दिया है। यहां संक्रमितों की संख्या 62,875 पहुंच गई है। यहां पर अब तक 3,311 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 31,856 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 27,700 है।
दिल्ली में संक्रितों का आंकड़ा 53 हजार पार दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। यहां शुक्रवार को 24 घंटों में कोरोना के 3137 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 66 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 53,116 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 27512 है। वहीं 23569 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 2035 लोगों की जान जा चुकी है।
घायल पुलिसकर्मी की आपबीतीः तलवारें, भाले, डंडे और हथियार लेकर लाल...
किसान हिंसा के बाद बयान से पलटे किसान नेता, पढ़ें- पहले और बाद की...
Budget 2021: जनता को 1 फरवरी का इंतजार, निर्मला सीतारमण से इन...
रामायण को पूरे हुए 34 साल, लक्ष्मण को मिले हनुमान
संयुक्त किसान मोर्चा ने किया साफ- सतर्कता के साथ जारी रहेगा किसान...
Budget 2021: कस्टम ड्यूटी में मिल सकती है भारी छूट, जानिए क्या होगा...
दिग्विजय सिंह ने दिया किसानों का साथ बोले- किसान आंदोलन को बदनाम करने...
Corona World: दुनिया में अब तक 100,913,073 लोगों की मौत, इंडोनेशिया...
जानें कौन है वह शख्स, जिसने लाल किले पर फहराया निशान साहिब, वायरल...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें