Monday, Mar 27, 2023
-->
Coronavirus Close to two and a half thousand found infected in 24 hours KMBSNT

Coronavirus: फिर बढ़ने लगे केस, देश में 24 घंटे में मिले ढाई हजार के करीब संक्रमित

  • Updated on 4/22/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक बार फिर से कोरोना संक्रमण बढ़ता नजर आ रहा है। भारत पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2 हजार 451 नए मामले सामने आए हैं। तीन दिन से लगातार देश में 2 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को 2 हजार 380 केस समाने आए थे। देश में इस समय कोरोना के 14 हजार 241 सक्रिय मरीज हैं।

वर्तमान में देश की कोरोना संक्रमण दर 0.55 फीसदी है। अब तक कुल 5 लाख 22 हजार 116 लोग इस संक्रमण के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं 4 करोड़ 25 लाख 16 हजार 068 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक भी हुए हैं। तेज में इस वायरस को हराने के लिए तेजी से वैक्सीनेशन अभियान भी चल रहा है। देश में अब तक 1,87,26,26,515 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर बनाया गया पांचवा स्पैन पुल 

दिल्ली में 24 घंटे में 1 हजार के करीब केस 
वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पर भी संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में यहां पर 965 लोग संक्रमित मिले हैं। 635 लोग ठीक हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की जान गई है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से राजधानी में पाबंदी बढ़ा दी गई है। दिल्ली में सार्वजनिक स्थलों पर मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। 

comments

.
.
.
.
.