नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 56,40,496 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 90,021 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 45,81,820 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 9,67,848 है।
Live Updates-
महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 12 लाख 42 हजार पार वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 12,42,770 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,72,410 है। वहीं 9,36,554 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 33,407 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।
मुंबई में अब तक 8,555 की मौत मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,87,904 गई है। यहां पर अब तक 8,555 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,52,204 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 26,762 है।
दिल्ली में 2.16 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है। यहां मंगलवार को को 24 घंटों में कोरोना के 3816 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 37 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 53 हजार 075 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 31,623 है। वहीं 2,16,401 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,051 लोगों की जान जा चुकी है।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
नताशा दलाल संग शादी के सूत्र में बंधे बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन
'किसान संसद' में किसानों ने सरकार को चेताया- नहीं होने देंगे एक भी...
किसानों की ट्रैक्टर परेड: कई और समूह पंजाब से दिल्ली रवाना, हरियाणा...
राहुल गांधी का तंज-सरकार का काम था चीन को सीमा पर रोकना, ना कि...
अगर ‘सीधा संपर्क’ नहीं हुआ है तो यह यौन हमला नहीं है : हाई कोर्ट
किसानों की गणतंत्र दिवस ट्रैक्टर परेड में दिखेंगी कृषि कानूनों के...
कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि को लेकर मोदी सरकार को...
कमलनाथ का राम मंदिर चंदे और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर भाजपा...
अर्नब व्हाट्सएप चैट : रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क ने कांग्रेस पर ‘झूठे...
Night Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की 5 बड़ी खबरें