Saturday, Jun 03, 2023
-->
coronavirus covid latest updates corona epidemic in india sohsnt

Coronavirus : देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 54 लाख पार, अब तक 86 हजार से अधिक मौतें

  • Updated on 9/20/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 54,00,620 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 86,752 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 43,03,044 लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 10,10,824 है।
 

Live Updates...

  • भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 92,605 नए मामले और 1,133 मौतें हुईं दर्ज। 
  • झारखंड में बीते शनिवार को कोरोना के1122 नए मामले रिपोर्ट हुए और 10 लोगों की मौत हुई। राज्य में कुल केस 69860 हुए। अब तक 615 की मौत।
  • मिजोरम में आज कोरोना के 30 नए मामले सामने आए। इसी के साथ कुल कोरोना मामलों की संख्या 1,578 हुई। सक्रिय मामलों की संख्या 588 और 990 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। राज्य में अब तक एक भी मौत की सूचना नहीं। 
  • आंध्र प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,17,776 हो गई है, यहां संक्रमण की चपेट में आने से अब तक 5302 लोगों  की मौत हो चुकी है।
  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़ा 3,48,517 हो गया है। जिसमें से 66,874 सक्रिय केस, 2,76,690 रिकवर मामले और  4,953 मौत शामिल है। 
  • तमिलनाडु में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,36,477 हो गई है, यहां संक्रमण से अब तक 4,81,273 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,751 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना के संक्रिय मामलों की संख्या 46,453 है।


महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 11 लाख 88 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 11,88,015 है। इस समय यहां सक्रिय मामलों की संख्या 2,97,480 है। वहीं 8,57,933 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 32,216 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में कोरोना से 4,945 लोगों की मौत
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में एक बार फिर इजाफा हो रहा है। राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 42 हजार 899 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 32,064 है। वहीं 2,05, 890 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 4,945 लोगों की जान जा चुकी है। 

comments

.
.
.
.
.