Wednesday, Mar 29, 2023
-->
coronavirus covid latest updates india kmbsnt

Coronavirus : यूपी में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3.94 लाख पार, 5700 से ज्यादा की मौत

  • Updated on 9/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 62,23,519 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 97,529 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 51 84,634 इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 9,40,473 है।  

Live Updates-

  • उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3,94,856 पहुंचा। जिसमें से 52,160 सक्रिय केस, 3,36,981 रिकवर केस और 5,715 मौते शामिल हैं। 

  • हिमाचल प्रदेश में कल रात 9 बजे के बाद से 3 नए COVID19 मामले दर्ज किए गए। राज्य में कुल सकारात्मक मामले 14,750 हैं, जिनमें 11,173 रिकवर, 180 मौतें और अब तक 3,372 सक्रिय मामले शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश सरकार
  • पुदुचेरी में 491 नए COVID19 मामले, 458 डिस्चार्ज, और 4 मौतों की रिपोर्ट, आज तक सकारात्मक मामलों की कुल संख्या 27,544 है, जिनमें 4,949 सक्रिय मामले, 22,074 रिकवर मामले और 521 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग, पुदुचेरी सरकार
  • ओडिशा में 29 सितंबर तक 3,443 नए COVID19 मामले, 3,869 रिकवरी और 14 मौतें हुईं। कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,19,119 हो गई, जिनमें 1,81,481 रिकवरी, 36,743 सक्रिय मामले और 8 मौतें शामिल हैं: राज्य स्वास्थ्य विभाग, ओडिशा सरकार
  • COVID19 के लिए 29 सितंबर तक कुल 7,41,96,729 नमूनों का परीक्षण किया गया। इनमें से कल 10,86,688 नमूनों का परीक्षण किया गया: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)
  • देश में 24 घंटे में कोरोना के 80,472 नए केस, 1179 की मौत
  • देशभर में कोरोना का आंकड़ा 62.23 लाख पार, 97 हजार से ज्यादा की मौत 

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 13 लाख 66 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 13,66,129  है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 2,60,363 है। वहीं 10,69,159 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 36,181 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।2,60,363

BJP अध्यक्ष नड्डा से मुलाकात के बाद भी बिहार में सीटों को लेकर ‘नाखुश’ है LJP

मुंबई में अब तक 8,883 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 2,02,614 गई है। यहां पर अब तक 8,883 लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,67,202 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 26,124 है। 

Amnesty International ने भारत में बंद किया अपना काम, BJP ने खोला मोर्चा 

दिल्ली में 2.43 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों लगातार इजाफा हो रहा है। यहां गुरुवार को को 24 घंटों में कोरोना के 3834 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 36 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 2 लाख 76 हजार 325 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 27,524 है। वहीं 2,43,481 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 5,320 लोगों की जान जा चुकी है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.