Sunday, Sep 24, 2023
-->
coronavirus covid19 latest in india kmbsnt

Coronavirus : देश में कम होने का नाम नहीं ले रहा है कोरोना संक्रमण

  • Updated on 8/21/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। देशभर में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर लगातार जारी है। भारत (India) में कोरोना से 29,04,329 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं इस वायरस की चपेट में आने से अब तक 54,975 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। हालांकि राहत की बात ये है कि 21,57,941  इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों की संख्या सक्रिय मामलों की संख्या से अधिक है। सक्रिय मामलों (Active Cases) की कुल संख्या 6,90,884 है। 

Live Updates-

  • झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 820 नए केस, 13 मौत और 879 रिकवर। संक्रमितों का कुल आंकड़ा 27,341, जिसमें से 9505 सक्रिय मामले, 17,445 रिकवर केस और 291 मौत शामिल हैं। 
  • हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 34 नए COVID19 सकारात्मक मामले, 36 रिकवर और 2 मौतें दर्ज की गईं, राज्य में संक्रमण कुल की संख्या 4,572, जिनमें 1,383 सक्रिय मामले, 3,121 रिकवर और 21 मौतें, राज्य स्वास्थ्य विभाग, हिमाचल प्रदेश शामिल हैं।
  • पिछले 24 घंटों में 62,282 लोगों ने दी कोरोना को मात। देशभर में एक ही दिन में कोरोना रिवकरी केस का सबसे ऊंचा रिकॉर्ड। 
  • देश में 24 घंटे में कोरोना के 68,898 नए केस, 983 मौत 
  • देशभर में संक्रमितों का आंकड़ा 29.04 लाख पार, 55 हजार के करीब मौत

महाराष्ट्र में संक्रमितों आंकड़ा 6 लाख 43 हजार पार
वहीं पूरे महाराष्ट्र राज्य की बात करें तो यहां पर कोरोना संक्रमितों की संख्या 6,43,289 है। इस समय यहां पर सक्रिय मामलों की संख्या 1,62,491 है। वहीं 4,59,124 लोग वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 21,359 लोग कोरोना की चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं।

अब शेखावत भी कोरोना संक्रमित, अब तक शाह समेत 6 केंद्रीय मंत्री पॉजिटिव, उठे सवाल

मुंबई में अब तक 7,314 की मौत
मुंबई में संक्रमितों की संख्या पहुंच 1,32,822 गई है। यहां पर अब तक 7,314लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि रातह की बात ये है कि यहां पर 1,07,033 लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। मुंबई में इस वक्त सक्रिय मामलों की संख्या 18,172 है। 

फेसबुक विवाद: BJP ने की थरूर को संसदीय समिति के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

दिल्ली में 1.41 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब धीमी गति से इजाफा हो रहा है। यहां गुरुवार को 24 घंटों में कोरोना के 1215 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में 22 मरीजों की जान गई है। इसके साथ ही राजधानी में संक्रमण के कुल मामले 1 लाख 57 हजार 354 हो गए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में सक्रिय मामलों की संख्या 11,271 है। वहीं 1,41,826 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। यहां अब तक 4,257 लोगों की जान जा चुकी है। 

comments

.
.
.
.
.