Monday, Sep 25, 2023
-->
counting-of-votes-on-karnataka-jaynagar-assembly-seat

कर्नाटक: कांग्रेस ने BJP से छीनी जयनगर विधानसभा सीट

  • Updated on 6/13/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। कर्नाटक की जयनगर विधानसभा सीट पर11 जून को कराए गए उप चुनाव में कांग्रेस की सौम्या रेड्डी  ने भाजपा उम्मीदवार को तकरीबन 28 सौ मत से धूल चटा दी है। मतगणना के शुरुआती रुझान से रड्डी ने बढ़त बना ली थी। भाजपा विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव कराया गया था। 

इस चुनाव में कुल 19 उम्मीदवार खड़े थे जिसमें से बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला था।

कांग्रेस ने इस सीट के लिए रामालिंगा के बेटी सौम्या रेड्डी को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने दिवंगत विधायक बी एन विजय कुमार के भाई बी एन प्रहलाद को मैदान में उतारा है। 

12 मई को हुए कर्नाटक में हुए विधानसभा चुनावों में 224 में से सिर्फ 222 सीटों पर ही मतदान कराए गए थे दो सीटों जयनगर और राजराजेश्वरी नगर सीट पर चुनाव टाल दिए गए थे। वहीं बीजेपी प्रत्याशी बी एन विजय कुमार के अचानक निधन से जयनगर सीट पर चुनाव टाल दिया गए थे।  

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.