Friday, Mar 24, 2023
-->

1993 मुंबई ब्लास्ट में कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए अबू सलेम सहित किस को मिली क्या सजा

  • Updated on 9/7/2017

Navodayatimesनई दिल्ली/टीम डिजिटल। मुंबई की विशेष टाडा कोर्ट ने आज 1993 बम धमाके मामले में फैसला सुनाया है। इसमे अबू सलेम समेत 5 आरोपियों पर फैसला हुआ है।

सेना प्रमुख का ऐलान, दोतरफा युद्ध के लिए तैयार रहे भारत

ये मिली सजा...

  • फिरोज अब्दुल राशिद खान को भी मिली फांसी की सजा
  • ताहिर मर्चेंट को मिली फांसी की सजा
  • रियाज सिद्दीकी को मिली 10 साल की सजा
  • अबू सलेम को उम्रकैद की सजा मिली
  • करीमुल्लाह खान को उम्रकैद की सजा व 2 लाख रुपये जुर्माना देने का एलान

सजा के ऐलान के बाद अबू सलेम ने अपने आप को दिल्ली जेल में ट्रांसफर करने की अपील की है। अबू सलेम ने दिल्ली में बाकी केस की सुनवाई में पेशी के आधार पर ये अपील की है।

नोएडा: हल्दीराम फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची छह दमकल की गाड़ियां

सीबीआई ने पांच दोषियों में से 3 को मृत्युदंड और अबू सलेम सहित 2 को उम्रकैद की सजा देने की मांग की थी। गौरतलब है कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में सिलसिलेवार 12 जगहों पर हुए धमाकों में 257 लोग मारे गए थे जबकि 713 लोग घायल हुए थे। बॉम्बे स्टॉक एक्सेंज की 28 मंज़िला इमारत की बेसमेंट में दोपहर 1.30 बजे धमाका हुआ जिसमें लगभग 50 लोग मारे गए थे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.