Friday, Mar 31, 2023
-->
covid19 world updates coronavirus world updates coronavirus pandemic prshnt

Corona World : दुनिया में अबतक कोरोना से 6.13 लाख से ज्यादा मौतें

  • Updated on 7/21/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दुनिया कोरोना वायरस (Corona virus) का कहर जारी है। हर दिन लाखों की संख्या लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं। ये खतरना वायरस अबतक 215 देशों और प्रदेशों में अपनी पैठ बना चुका है। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में कोरोना से अबतक 1 करोड़ 48 लाख 52 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं वहीं इस खतरनाक वायरस के कारण अबतक 6 लाख 13 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चकी है, जबकि राहत की खबर है कि 89 लाख 06 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं।

कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका है जहां अबतक 39 लाख 61 हजार से ज्यादा से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हैं और 1 लाख 43 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं ठीक होने वालों की संख्या 18 लाख 49 हजार से ज्यादा है।

Updates:-

  • फिलीपींस में 1,951 नए मामले और 2 नई मौतें
  • इंडोनेशिया में 1,655 नए मामले और 81 नई मौतें
  • बांग्लादेश में 3,057 नए मामले और 41 नई मौतें
  • रूस में 5,842 नए मामले और 153 नई मौतें
  • किर्गिस्तान में 1,108 नए मामले और 42 नई मौतें
  • बोलीविया में 1,409 नए मामले और 67 नई मौतें
  • दक्षिण कोरिया में 45 नए मामले
  • ऑस्ट्रेलिया में 359 नए मामले और 3 नई मौतें
  • मेक्सिको में 5,172 नए मामले और 301 नई मौतें
  • जमैका में 19 नए मामले
  • चीन में 11 नए मामले

हाई कोर्ट ने NIA से पूछा- क्या वरवर राव से मिल सकता है उनका परिवार

बता दें कि दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित दूसरा देशर ब्रजिल है यहां अबतक 2,121,645 लोग संक्रमित हो चुके है वहीं 80,251 लोगों की मौत हो चुकी है, और इस वायरस को हरा कर ठिक होने वालों की संख्या 1,409,202 है। तीसरे नंबर पर इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश भारत है यहां अबतक 1,154,917 लोग संक्रमित हुए है और 28,099 लोगों की मौत हुई जबकि 724,702 ठीक हुए है। चौथे नबंर पर रूस देश है जहां 777,486 लोग संक्रमित है और अबतक 12,427 लोगों की मौत हो चुकी है, और 553,602 ठीक होकर घर लौट चुके हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.