नई दिल्ली/टीम डिजिटल। त्रिपुरा में माकपा और कांग्रेस के गठबंधन में चुनाव लड़ने पर तंज कसते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शुक्रवार को दावा किया कि इन दोनों दलों ने राज्य के विकास के लिए नहीं, बल्कि अपना अस्तित्व बचाने के लिए हाथ मिलाया है। पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में यह पहली बार है कि 25 साल तक त्रिपुरा में शासन करने वाला माकपा नीत वाम मोर्चा कांग्रेस के साथ गठबंधन में 60 सदस्य विधानसभा का चुनाव लड़ रहा है। वाम मोर्च 2018 के विधानसभा चुनाव में हार गया था और उसके 25 साल के शासन का अंत हो गया था।
अडाणी समूह से जुड़े मामले पर चर्चा और जांच पर विपक्षी दलों ने दिया जोर
माकपा 43 सीट पर चुनाव लड़ रही जबकि वाम मोर्चा के अन्य घटकों - फॉरवर्ड ब्लॉक, आरएसपी और भाकपा ने एक-एक सीट पर उम्मीदवार खड़े किए हैं। वाम मोर्चा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। वाम मोर्चा रामनगर विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार का समर्थन कर रहा है। नड्डा ने गोमती जिले के अमरपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे विरोधी देश या राज्य के विकास के लिए नहीं बल्कि अपने अस्तित्व को बचाने के लिए एकसाथ आए हैं। दो अलग-अलग संस्थाएं अब एक हो गई हैं।”
अडाणी समूह को दिए कर्ज पर SBI चेयरमैन दिनेश खारा ने दी सफाई
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले पांच वर्षों में समग्र विकास किया और कानून व्यवस्था में सुधार के लिए जबरदस्त काम किया। नड्डा ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में 2018 के विधानसभा चुनावों से पहले उग्रवाद, हिंसा और सड़कों पर नाकेबंदी होती थी, लेकिन 'डबल इंजन' सरकार ने 2019 में प्रतिबंधित विद्रोही समूह ‘नेशनल लिबरेशन फ्रंट ऑफ त्रिपुरा' के साथ समझौता करके राज्य में शांति सुनिश्चित की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 600 करोड़ रुपये खर्च करके 37000 ब्रू शरणार्थियों को बसाया। भाजपा राज्य का पूरी क्षमता से विकास चाहती है। अगरतला-अखौरा रेलवे परियोजना से राज्य के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।”
अडाणी के शेयरों को 'कृत्रिम' ढंग से गिराने के लिए हिंडनबर्ग के खिलाफ जनहित याचिका
सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को उल्लेखित करते हुए नड्डा ने दावा किया कि भाजपा ने पूर्वोत्तर राज्य का चेहरा और भाग्य बदल दिया है, जो एक सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कहा, “राज्य के लोगों ने आने वाले चुनावों में भाजपा को वोट देने का फैसला कर लिया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ‘डबल इंजन' राज्य को विकास की ओर ले जाता रहे।” राज्य में विधानसभा चुनाव 16 फरवरी को होंगे जबकि मतगणना दो मार्च को होगी।
वाम-कांग्रेस गठबंधन के पास कोई स्पष्ट नजरिया नहीं है : शुभेंदु अधिकारी त्रिपुरा में कांग्रेस-वाममोर्चा गठबंधन पर निशाना साधते हुए पश्चिम बंगाल में नेता विपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि दोनों पार्टियां राज्य में सीटों के बंटवारे को लेकर आपस में उलझ रही हैं “क्योंकि उनके पास कोई स्पष्ट नजरिया या मिशन नहीं है।” अधिकारी ने सिपाहीजाला जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि त्रिपुरा के लोगों को राज्य और केंद्र दोनों में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार होने से पिछले पांच वर्षों में पहले की तुलना में ज्यादा फायदा हुआ है।
AAP का भाजपा पर आरोप- MCD अधिकारियों ने बिना जानकारी दिए बजट कराया पास
उन्होंने रेखांकित किया, “आयुष्मान भारत और पीएम फसल बीमा योजना जैसी कई केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के अलावा, यहां के लोग बेहतर संपर्क सुविधा के कारण अपने जीवन को उन्नत बनाने में भी सक्षम हुए हैं। यदि भाजपा की ‘डबल इंजन सरकार' का अस्तित्व समाप्त हो जाता है, तो वे आगामी जलमार्ग और हवाईअड्डा परियोजनाओं का लाभ नहीं उठा पाएंगे।”
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...
राजस्थान में CM की रेस बाहर हो गए बालकनाथ? किया ये इशारा
कांग्रेस MP ने EC से झूठ बोला, हलफनामे में बताया 27 लाख घर से निकले 3...
PM मोदी ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई, जानिए क्या कहा?