नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के बीच पेट्रोल और डीजल की कीमतें रिकॉर्ड 83 दिन से स्थिर हैं, जबकि इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सात साल में पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। यूक्रेन और रूस में तनाव के बीच बृहस्पतिवार को वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 90.02 डॉलर प्रति बैरल हो गया। उधर, विपक्षी दल कांग्रेस ने इस मसले पर कटाक्ष भरा एक कार्टून शेयर करते हुए ट्वीट भी किया है।
एयर इंडिया को लेकर उत्साहित टाटा संस के अध्यक्ष ने पीएम मोदी से की मुलाकात
गौरतलब है कि रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, और आशंका जताई जा रही है कि वह यूरोप के लिए ऊर्जा आपूर्ति को बाधित कर सकता है। विश्लेषकों का अनुमान है कि ओमीक्रोन के कमजोर असर के कारण कच्चे तेल में कीमतों में तेजी बनी रहेगी। दूसरी ओर घरेलू बाजार में ईंधन की कीमतों में पिछले 83 दिन से कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि ये सीधे अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों से जुड़ी हुई हैं।
कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग के CMD पार्थसारथी, CFO कृष्णा हरि को ED ने किया गिरफ्तार
लूटनीति से बचने का एक ही दवाई। सत्ता से भाजपा की करो विदाई।। pic.twitter.com/48VTAGrR17 — Rohan Gupta (@rohanrgupta) January 27, 2022
लूटनीति से बचने का एक ही दवाई। सत्ता से भाजपा की करो विदाई।। pic.twitter.com/48VTAGrR17
कीमतों में स्थिरता के लिहाज से यह अबतक की सबसे लंबी अवधि है। इससे पहले 2020 में लगातार 82 दिन तक कीमतों में बदलाव नहीं हुआ था। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 86.67 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोलियम मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) के अनुसार भारत द्वारा खरीदे जाने वाले कच्चे तेल की औसत कीमत 26 जनवरी को 88.23 डॉलर प्रति बैरल थी।
अमित शाह के बाद राजनाथ जाट समुदाय को लुभाने में जुटे, बोले- चरण सिंह मेरे आदर्श
पीपीएसी के अनुसार, यह आंकड़ा अक्टूबर, 2021 में 74.85 डॉलर प्रति बैरल, नवंबर में 74.47 डॉलर प्रति बैरल और दिसंबर में 75.34 डॉलर प्रति बैरल था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव 2014 के बाद सबसे अधिक है। उद्योग सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के परिणाम 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे और इससे पहले ईंधन की कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है।
यूपी चुनाव : बसपा ने जारी की 53 और प्रत्याशियों की सूची, करहल से कुलदीप को उतारा
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
अपनी सरकार की 8वीं वर्षगांठ के मौके पर शिमला में रोडशो करेंगे PM मोदी
लद्दाख : 26 जवानों को ले जा रहा सैन्य वाहन नदी में गिरा, 7 की मौत
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने की हाई कोर्ट के 6 न्यायाधीशों के...
महबूबा ने जम्मू कश्मीर प्रशासन से लगाई मारी गई टीवी अभिनेत्री के...
हरियाणा के पूर्व CM ओम प्रकाश चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में...
Drugs on cruise case: आर्यन खान को NCB की क्लीन चिट, नहीं मिला कोई...
फारूक अब्दुल्ला को ED का समन, NC का बीजेपी पर वार- 'कीमत विपक्ष...
ड्रोन महोत्सव में बोले PM मोदी- 2014 से पहले के शासन में प्रौद्योगिकी...
J&K: TV एक्ट्रेस की हत्या में शामिल दो आतंकी सहित चार को सुरक्षा बलों...
गोवाः ईसाई धर्म अपनाने का लालच देने वाला पादरी और उसकी पत्नी गिरफ्तार