Tuesday, May 30, 2023
-->
crude oil price decreased international market

घटेगी महंगाई! अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरी कच्चे तेल की कीमत, पेट्रोल डीजल के दाम हुए कम

  • Updated on 3/9/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अंतरराष्ट्रीय बाजार (International Market) में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके चलते भारत में भी पेट्रोल डीजल की कीमतें कम हुई हैं। ये गिरावट रूस और सउदी अरब के बीच चल रहे प्राइस वार और कोरोना वाॉयरस के चलते कच्चे तेल की कीमतों की मांग में आई कमी के कारण हुई है। बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में 1991 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। 

तेल की मांग कम होने के  बाद भी आपूर्ति पहले जैसी ही हो रही है। ऐसे हालात में तेल निर्यातक देशों के संगठन OPEC और सहयोगियों के बीच तेल उत्पादन में कटौती के सिलसिले में बैठक हुई, लेकिन इसको लेकर कोई समझौता नहीं हो पाया।

कोरोना वायरस का कहर: बंद करवाया दुनिया का सबसे बड़ा कार प्लांट

कच्चे तेल के दाम में 30 प्रतिशत की गिरावट
जिसके बाद अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फ्यूचर 31.5 फीसदी टूटकर 31.02 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। ये 1991 में पहला खाड़ी युद्ध शुरू होने और 2016 के बाद कच्चे तेल की कीमतों में सबसे बड़ी गिरावट है। अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) में भी कच्चे तेल के दामों में 1991 के बाद ये सबसे बड़ी गिरावट बताई जा रही है। डबल्यूटीआई में कच्चे तेल की कीमत 27.4 प्रतिशत गिरकर 30 डॉलर प्रति बैरल हो गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में इस प्रकार की गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ेगा। जानकारों का मानना है कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 5-6 रुपये प्रति लीटर की गिरावट आ सकती है। तेल के दाम में इससे ज्यादा गिरावट नहीं आ सकेगी क्योंकि रुपया अब भी डॉलर के मुकाबले कमजोर ही है।

Yes Bank Crisis : राणा कपूर की फैमिली पर कसा कानूनी शिकंजा

दिल्ली-मुंबई में घटा पेट्रोल डीजल का दाम
कच्चे तेल में गिरावट के चलते दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) का दाम 0.24 पैसे घटकर अब 70.59/लीटर हो गया है। वहीं डीजल का दाम 0.25 पैसा घटकर 63.26/लीटर पैेसा हो गया है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 0.24 पैसा घटकर 76.29/लीटर और डीजल का दाम 0.26 घटकर 66.24/लीटर हो गया है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.