नई दिल्ली। टीम डिजिटल। संस्कृति मंत्रालय देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत करने जा रही है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15 अगस्त पर इस अभियान को शुरू करने का फैसला लिया था जिसके लिए नोडल एजेंसी संस्कृति मंत्रालय को बनाया गया है। इस अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त 2022 तक सभी नागरिकों को स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान अपने घरों में तिरंगा फरहाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। निपटान ही नहीं सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र करना भी है बड़ी समस्या
झंडा हमारी राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक संस्कृति मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर पर लाना और उसे अपने घर की छत पर लगाना एक प्रकार न केवल तिरंगे के प्रति व्यक्तिगत संबंध को दर्शाता है बल्कि राष्ट्र निर्माण के प्रति ये हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इस अभियान को मंत्रालय तेजी से बढ़ाने के लिए नगर निकायों, विभागों, शिक्षा संस्थानों, कारपोरेट हाउस, पंचायती राज, संस्थानों समेत राज्य सरकारों से मदद भी मांगेगा। संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने वाले सभी जनप्रतिनिधियों की गिनती और अभियान के बारे में जागरूकता फैलाकर और दूसरों को अपने घरों में झंडा फहराने के लिए प्रोत्साहित करके इसे सफल बनाया जाएगा। हालांकि यह झंडे मुफ्त में नहीं बांटे जाएगें, जो भी झंडा लगाता है उसे झंडे के सम्मान यानि ध्वज कोड का भी पूरी तरह पालन करना होगा। टेक्नोलॉजी में अव्वल देशों की गति से विश्वविद्यालयों को आगे सोचने की जरूरत : सिसोदिया
20 करोड़ घरों पर झंडा लगाना है टारगेट संस्कृति मंत्रालय के अनुसार हर घर तिरंगा अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोडऩे का काम किया जाएगा। लेकिन कम से कम 20 करोड़ लोगों के घरों पर तिरंगा झंडा फहराना टारगेट होगा। कारपोरेट कंपनियों से इस अभियान में जुडऩे व सीएसआर फंड के जरिए अभियान में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
कैश राजा' धीरज साहू के बाद स्टाफ के घर से भी मिले 100 करोड़
गोगामेड़ी हत्या में दिल्ली पुलिस ने सांझा ऑपरेशन में होटल से शूटरों...
बेटे ने रची की खुद के अपहरण की साजिश, फिरौती के लिए भेजा पिता को QR...
यूपीः हल्दी रस्म के दौरान गिरी दीवार, अब तक सात लोगों की मौत
चुनाव नतीजों ने साफ कर दिया कि ‘मोदी की गारंटी' में दम है:...
मंदिर उद्घाटन: एक जनवरी से राममय वातावरण करने की तैयारी में VHP
कांग्रेस MP के ठिकाने से कैश मिलने पर BJP का तंज- ये कौन सी मोहब्बत...
MP के CM की घोषणा जल्द, BJP विधायक दल की बैठक की तारीख आई सामने
दिल्ली पुलिस और लॉरेंस बिश्नोई गुट में एनकाउंटर, दो शूटर अरेस्ट
पुतिन ने कड़ी नीतियों के लिए मोदी को सराहा, उन्हें रूस-भारत संबंधों...