Saturday, Dec 09, 2023
-->
dalit-andolan-curfew-in-madhya-pradesh-voilence-in-rajasthan

भारत बंद का असर: MP के भिंड में कर्फ्यू जारी, राजस्थान में MLA का घर फूंका

  • Updated on 4/3/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। SC/ST एक्ट (अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति) में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले के खिलाफ सोमवार के दलित समाज द्वारा आहूत भारत बंद का आज भी असर रहा। कल के बंद को लेकर मध्य प्रदेश में आज भी महौल तनावपूर्ण है। मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से और उत्तर प्रदेश के मेरठ में आज भी स्थिति तनावपूर्ण है। मध्यप्रदेश में अब तक हुई हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई। एसपी गवालियर का कहना है कि महाराज गंज में स्थिति काबू में है इसलिए इस इलाके से कर्फ्यू हटा दिया गया है। लेकिन राज्य के 4 हिस्सों में फिलहाल कर्फ्यू जारी है।

LIVE UPDATES 

  • राजस्थान में उपद्रवियों ने MLA राजकुमारी जाटव और पूर्व MLA भरोसी लाल जाटव का घर जलाया
  • राजस्थान के करौली में भारत बंद के विरोध में 40 हजार लोग एक साथ, फैली हिंसा
  • यूपी: सहारनपुर में रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती, 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

मध्य प्रदेश में आज भी भिंड, ग्वालियर और मुरैना के कई इलाकों में कर्फ्यू लगा हुआ है। इस इलाके में इंटरनेट को अभी भी बंद रखा गया है। भिंड में कर्फ्यू के बावजूद दो गुटों में पत्थरबाजी की घटना हुई है।

उत्तर प्रदेश के मेरठ क्षेत्र में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए दोपहर 2 बजे तक इंटरनेट सेवा बंद रखी गई है। प्रशासन सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रख रहा है। किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए इलाके में शहर के कचहरी क्षेत्र से IG, SSP और डीएम की अगुवाई में फ्लैग मार्च निकाला गया।

भिंड के गोहद में पत्थरबाजी के बाद तनाव जारी है और कर्फ्यू लगा दिया गया है। । कल देश के अलग-अलग हिस्सों में हिंसा और आगजनी होती रही। इस दौरान हजारों लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। हिंसा को देखते हुए सोमवार (2 अप्रैल) को ज्यादातर स्कूलों को बंद कर दिया गया।

SC/ST एक्ट : जानें, आखिर क्यों मचा है सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बवाल!

सोमवार रात तक हालात में कोई खास सुधार नहीं हुआ जिसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को भी मेरठ गाजियाबाद और आगरा में स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। नर्सरी कक्षा से लेकर 12 वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। हालांकि सरकार ने अभी तक बोर्ड परीक्षा को रद्द करने का कोई निर्षमय नहीं लिया है। परीक्षाएं पहले से तय समय के हिसाब से ही होंगी। आपको बता दें कि इस हिंसा में अब तक करीब 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

#BharatBandh: जानें दलित संगठन के प्रदर्शन से जुड़ी 10 बड़ी बातें

वहीं भारत बंद के कारण कल बिजनौर में एक 68 साल के बुजुर्ग की मौत इस कारण हो गई की इसे सही समय से अस्पताल नहीं पहुंचाया गया। उस युवक के बेटे ने अपने पिता को कंधे पर लेकर अस्पताल पहुंचने का प्रयास किया लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.