Monday, Jun 05, 2023
-->
damage to gandhis statue in america the khalistani flag was waved albsnt

किसान आंदोलन का वीभत्स रुप! अमेरिका में गांधी की प्रतिमा को पहुंचाई क्षति तो लहराये खालिस्तानी झंडे

  • Updated on 12/13/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किसान आंदोलन को समर्थन न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के अनेक देशों से प्राप्त हुआ है। इसी कड़ी में अमेरिका में हुए एक प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई । वहीं खालिस्तानी झंडे भी लहराये गए। यह प्रदर्शन भारतीय दूतावास के सामने किया गया। इस दौरान कृषि कानून को वापस करने की मांग भी की गई।   

जन्मदिन पर युवराज का किसानों को समर्थन लेकिन पिता के विवादित बयान से किया किनारा

मालूम हो कि देश में किसान आंदोलन दिल्ली और अन्य शहरों में जोर-शोर से चला रहा है। जिसमें किसान लगातार इस बात पर अड़े है कि कृषि कानून को केंद्र सरकार रद्ध करें। हालांकि सरकार और किसान आंदोलन से जुड़े नेताओं के बीच कई दौर की भी बातचीत हुई है। लेकिन सभी बैठक अभी तक बेनतीजा रही है। केंद्र सरकार ने साफ किया है कि हर हाल में कृषि कानून को वापस नहीं किया जाएगा। हालांकि सरकार ने बढ़ते विरोध को देखते हुए रुख नरम किया। फिर सरकार ने संशोधन का भी प्रस्ताव भी दिया है। लेकिन किसान नेताओं ने इसे ठुकरा दिया।  

केंद्रीय मंत्रियों के बयान पर भड़के सुखबीर सिंह बादल, कहा- सबके सामने मांगें माफी

उधर किसान आंदोलन में नया ट्विस्ट तब आ गया जब एक पोस्टर लहराया गया जिसमें शरजिल इमाम और उमर खालिद के रिहाई की मांग की गई। जिसके बाद कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने किसान नेताओं और किसानों को ऐसे लोगों से दूरी बनाने की सलाह दी। उन्होंने साफ कहा कि जो लोग देशद्रोह में आज जेल में बंद है,उसकी रिहाई की मांग करना सही नहीं है। ऐसे में आंदोलन अपने असली मुद्दे से भटक जाएगा।

यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें..

 

 

 

 

 

 

 

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.