Sunday, May 28, 2023
-->
ddu-college-picketing-for-salary-demand

वेतन की मांग को लेकर डीडीयू कॉलेज में हुआ धरना 

  • Updated on 6/17/2022

नई दिल्ली। टीम डिजिटल। दिल्ली विश्वविद्यालय के दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के शिक्षक और कर्मचारियों ने दिल्ली सरकार से समय पर वेतन जारी करने की मांग को लेकर कॉलेज परिसर में संयुक्त रुप से धरना दिया। मालूम हो कि दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज दिल्ली सरकार का पूर्ण वित्तपोषित कॉलेज है। कॉलेज प्राचार्य ने भी धरने में हिस्सेदारी की।
अब आईपीयू में 30 जून तक कर पाएंगे आवेदन

डूटा व डूक्कू ने दिया धरने को समर्थन
बता दें कि दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज और दिल्ली सरकार के अन्य पूर्ण रूप से वित्तपोषित कॉलेज पिछले कई वर्षों से समय पर वेतन न मिलने से परेशान हैं। इससे पहले भी 14 जून को धरने का आयोजन किया गया था। कॉलेज स्टाफ एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. पी.के. झा और कर्मचारी एसोसिएशन अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सरकार के प्रतिनिधि एवम गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष को भी आमंत्रित किया था ताकि वो शिक्षक और कर्मचारियों की परेशानियों से सरकार को अवगत करा सकें लेकिन गवर्निंग बॉडी अध्यक्ष ने इस धरने में हिस्सेदारी नहीं की। इस दौरान दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) अध्यक्ष प्रो. एके भागी व दिल्ली विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष ने भी शिक्षकों व कर्मचारियों को संबोधित किया। एसोसिएशन ने 21 जून को भी धरना आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस दिन कॉलेज में शिक्षण, मूल्यांकन, प्रशासनिक सहित सभी कार्यों के बहिष्कार का आह्वाहन किया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.