नई दिल्ली/टीम डिजीटल। जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव होने के साथ ही अब यह जानलेवा भी साबित हो रहा है। कोरोना की चपेट में आए 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर को बुखार होने और ऑक्सीजन लेवल कम होने पर मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हडकंप मचा है। जिसके बाद कोविड रिपोर्ट के अनुसार अब तक जिले में 474 मौत हो चुकी है।
मोदीनगर निवासी 15 वर्षीय किशोर को पांच दिन पूर्व बुखार आया था, जिसके बाद उसका ऑक्सीजन लेवल भी कम हो रहा था। ऐसे में परिजन उसे क्षेत्र के नर्सिंग होम में लेकर गए, लेकिन किशोर की हालत को देखते हुए तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद परिजन किशोर को लेकर मेरठ सुभारती मेडिकल कॉलेज लेकर गए, इस दौरान उसकी कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सुभारती में किशोर को उपचार शुरू करते हुए उसे वेंटिलेटर पर भी रखा गया। लेकिन, हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
मंगलवार देर रात किशोर की सुभारती कॉलेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सुभारती हॉस्पिटल से किशोर से संबंधित सभी मेडिकल रिपोर्ट मंगवाई गई है। जिसके बाद ही किशोर की मौत होने के कारणों का सही पता चल सकेगा। हालंाकि, परिजनों के अनुसार किशोर को कोई बीमारी नहीं होना बताया गया है। फिलहाल, किशोर के परिजनों व उसके संपर्क में आने वाले सभी लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए है। विभागीय अनुसार किशोर पढऩे में होशियार था, वह 10वीं कक्षा में आया था। किशोर कैसे संक्रमित हुआ इसकी जांच की जाएगी।
इस साल अब तक 7 मौत कोरोना संक्रमण की जब भी लहर आई है, वह लोगों की जान पर भी भारी पड़ी है। इस बार भी इस वर्ष अब तक 7 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस वर्ष 5 फरवरी 2022 को नेहरू नगर निवासी एक बुजुर्ग महिला की संतोष अस्पताल में मौत हो गई थी। जिसके बाद अब 147 दिन बाद किशोर की मौत हुई है। हालांकि, एक सप्ताह पूर्व भी खोड़ा निवासी एक संक्रमित बच्ची की नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हुई थी, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने अपने पोर्टल पर नहीं जोड़ा है।
किशोर को लग चुकी थी दोनो डोज जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता के अनुसार 15 वर्षीय किशोर को कोरोनारोधी वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी थी। वहीं, जिले में अब तक 12 से 14 आयु वर्ग के लक्ष्य के सापेक्ष 92 फीसदी से अधिक को दोनों डोज लग चुकी है। जबकि 15 से 18 आयु किशोर-किशोरियों को 95 फीसदी से अधिक को दोनों डोज लगाई गई है।
बीते 24 घंटे में 45 नए मरीजों की पुष्टि जिले में कोरोना संक्रमण का फैलाव जारी है, बीते 24 घंटे में 45 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इन संक्रमितों में शून्य से 12 साल की आयु वर्ग का कोई बच्चा संक्रमण की चपेट में नहीं आया। 13 से 20 आयु वर्ग में एक, 21 से 40 आयु वर्ग के 40, 41 से 60 की आयु वाले 11 और 60 साल से अधिक आयु वाले 6 मरीजों की पुष्टि हुई। बुधवार को 71 मरीज स्वस्थ हुए है। जिले में अब 328 सक्रिय मरीज है।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...