Monday, Mar 27, 2023
-->
death-of-rishi-kapoor-special-things-of-rishi-kapoor-some-facts-about-rishi-kapoor-prshnt

ऋषि कपूर की कुछ ऐसी खास बातें जो आपको कर देंगी दंग

  • Updated on 4/30/2020

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। बॉलीवुड के सुपरस्टार  ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। किमिया से पीड़ित ऋषि कपूर ने आज सुबह 8:45 पर एच.एन रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। जिसकी जानकारी सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। बॉलीवुड के रोमांटिक एक्टर ऋषि कपूर के बारे में कुछ ऐसी बातें हैं, लोग नहीं जानते होंगे। 

बॉबी नहीं है ऋषि कपूर की पहली फिल्म
मुंबई में 4 सितंबर 1952 को जन्मे ऋषि कपूर ने अपने एक्टिंग की शुरुआत अपने पिता की फिल्म मेरा नाम जोकर से की थी। जिसमें उन्होंने राज कपूर के बचपन का किरदार निभाया था। वहीं बतौर एक्टर उनकी पहली फिल्म बॉबी है।
लेकिन सही मायने में देखा जाए तो मेरा नाम जोकर भी ऋषि कपूर की वह पहली फिल्म नहीं थी जिसमें वह ऑनस्क्रीन नजर आए थे।

इससे पहले श्री 420 में वे छोटे बच्चे के रूप में नजर आ चुके थे, इसके पीछे भी एक कहानी है। श्री 420 में छोटे बच्चे का रोल कराने के लिए नरगिस ने ऋषि कपूर को मनाने के लिए उन्हें ढेर सारी चॉकलेट दिया। जिसके बाद वह मान गए और ऋषि कपूर फिल्म के गाने में प्यार हुआ इकरार हुआ में भाई रणधीर कपूर और रीमा के साथ पैदल चलते नजर आ रहे हैं।

इरफान के बाद बॉलीवुड का दूसरा सदमा, नहीं रहे ऋषि कपूर, लोगों ने कहा- हे भगवान....

बॉबी फिल्म के पिछे की कहानी
बॉलीवुड में यह हमेशा से कहा जाता रहा है कि राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लांच करने के लिए बॉबी फिल्म बनाई थी। लेकिन हकीकत इससे अलग है। जिसके बारे में ऋषि कपूर ने बताया था कि मेरा नाम जोकर की असफलता के बाद राज कपूर के आर्थिक हालात बिगड़ चुके थे, जिसकी वजह से वे एक टॉप स्टार को फिल्म के लिए साइन नहीं कर पाए थे। यही कारण है कि बॉबी में उन्होंने ऋषि कपूर को लांच किया।


बॉबी फिल्म में राज कपूर ने टिनएज रोमांटिक कपल को दिखाया। जिसके बाद इस फिल्म ने जबरदस्त सफलता की। इस फिल्म की सफलता के बाद ऋषि कपूर 95 फिल्मों में रोमांटिक एक्टर के तौर पर नजर आ चुके हैं।

ऋषि कपूर की मौत से स्तब्ध हुए केजरीवाल, कहा ये भयानक नुकसान है...

अग्निपथ से पहले भी कर चके थे नकारात्मक किरदार
ऋषि कपूर और नीतू कपूर करीब 12 फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं इसका एक कारण यह भी था कि उस समय यह जोड़ी बेहद पसंद किया गया खासतौर से युवा इस जोड़ी के दीवाने हुआ करते थे।

रोमांटिक एक्टर के अलावा उन्होंने 2012 में आई फिल्म अग्निपथ में विलेन की भूमिका निभाई थी माना जाता है कि विलेन की भूमिका के तौर पर उनकी यह पहली फिल्म थी लेकिन ऐसा नहीं है इससे पहले खोज में वे नकारात्मक किरदार निभा चुके हैं थे।

ऋषि कपूर के निधन से सदमें में पूरा बॉलीवुड, महानायक ने कहा- मैं बर्बाद हो गया

पिता-बेटे दोनो ने गिराया तौलिया
बता दें कि ऋषि कपूर और उनके बेटे जानवी कपूर ने अपनी फिल्मों में तोलिया गिराने का दृश्य किया है जिसमें जहां ऋषि कपूर ने बॉबी फिल्म नतालिया गिराया था वही पहली फिल्म बॉबी में तौलिया गिराया था वहीं रणवीर ने भी अपनी पहली फिल्म सांवरिया के एक गाने में तोलिया गिरात गिराया है।


ऋषि कपूर के बॉबी फिल्में जब वह पहली बार डिंपल से मिलते हैं वह सीन असलियत में नरगिस और राज कपूर की पहली मुलाकात पर आधारित है। वहीं अमर अकबर एंथनी में नीतू कपूर को उनके असली नाम नीतू से बुलाया है जिसे फिल्म में अभी भी देखा जा सकता है उसे ठीक नहीं किया गया।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.