Friday, Jun 02, 2023
-->
deepika-padukone-and-ranveer-singh-getting-married-in-november

दीप‍िका-रणवीर ने दिया फैंस को सबसे बड़ा सरप्राइज, किया शादी की डेट का ऐलान

  • Updated on 10/21/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड की सबसे चर्चित जोड़ी दीप‍िका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का इतजार कर रहे फैंस के लिए खुशखबरी है। बहुत जल्द यह दोनों सुपरस्टार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जी हां, दीप‍िका-रणवीर ने अपनी शादी की डेट का ऐलान कर दिया है। फैंस को और ज्यादा इंतजार न कराते हुए दोनों ने अगले महीने यानी नवंबर में सातफेरे लेने का फैसला किया है।

दीप‍िका-रणवीर ने किया शादी की डेट का ऐलान, 14 नवंबर को बैंड-बाजा-बारात

अपनी शादी को लेकर कफी लंबे समय से चर्चा में रहने वाले रणवीर और दीप‍िका पादुकोण ने आखिरकार इन कयासों पर विराम लगाते हुए आज यानी रविवार को शादी की डेट का खुलासा कर दिया है। जी हां, दीप‍िका पादुकोण ने इस बात का खुलासा अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर किया है। उन्होंने सफेद और गोल्डन शादी के कार्ड को शेयर किया है जिसमें शादी की तारीख भी लिखी हुई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on Oct 21, 2018 at 3:29am PDT

B'day Spl: इस वजह से फिल्मों में नहीं आना चाहती थी परिणीति चोपड़ा

दीप‍िका द्वारा शेयर किए कार्ड में लिखा है, 'हमें आपको यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है की हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर 2018 को तय हुई है।' आगे लिखा है कि, 'इतने सालों में आपने हमें जो स्नेह और प्यार दिया उसके लिए हम आपके आभारी हैं।' इसके साथ ही उन्होंने अपने चाहने वालों से आशीर्वाद की कामना भी की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

🙏🏽

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on Oct 21, 2018 at 3:30am PDT

दीप‍िका और रणवीर के इस पोस्ट से यह साफ हो गया है कि, अगले महीने ही बॉलीवुड के दोनों सुपरस्टार हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। हालांकि शादी के कार्ड में इस बात का ज‍िक्र नहीं किया गया है कि दीप‍िका और रणवीर की शादी कहां पर होगी। उम्मीद की जा रही थी कि दोनों स्टार्स विदेश में देसी अंदाज में शादी करेंगे।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.