Friday, Jun 02, 2023
-->
deepika-padukone-ranveer-singh-reception-party-card-viral-on-social-media

रणवीर- दीपिका के रिसेप्शन का कार्ड आया सामने, जानिए पार्टी की तारीख

  • Updated on 11/12/2018

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अब बस 2 दिनों का ही समय है। दो  दिन के बाद यह स्वीट कपल शादी के बंधन में बंध जाएगा। इसके लिए रणवीर और दीपिका इटली भी पहुंच गए है। जिसकी कई सारी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल  हो रही है। इटली में शादी करने के बाद ये दोनों यहीं से हनीमून के लिए निकल जाएंगे। रणवीर और दीपिका की शादी हर किसी के लिए खास है इसके लिए ही उन दोनों ने अपनी शादी में चुनिंदा लोगों को ही न्योता दिया है। शादी के बाद दोनों ने पूरे बॉलीवुड को बड़े ही धूमधाम से रिस्पेशन पार्टी का वादा किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

First Pic of Ranveer & Deepika's destination wedding arrangements. Follow 👉 @InstantBollywood for latest updates.

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood) on Nov 10, 2018 at 6:53pm PST

प्रियंका-निक ने बदली शादी की तारीख, अब जनवरी में नहीं इस महीने बनेंगी दुल्हन

दीपिका और रणवीर सिंह शादी के बाद  दो रिसेप्शन देंगे। एक मुंबई में और दूसरा बेंगलुरू में होगा। इस रिसेप्शन पार्टी के कार्ड की तस्वीर हाल ही में सोशल मीडिया सामने आई है जो  काफी वायरल हो रही है। इसके  मुताबिक ये कार्ड रणवीर के माता पिता - अंजू भवनानी और जगजीत सिंह भवनानी की तरफ से हैं। इस कार्ड को देखकर यह कन्फॉम हो गया है कि इन दोनों का मुंबई रिसेप्शन  28 नवंबर को ग्रांड हयात होटल से होगा।

Navodayatimes सपना ने सिर पर घूंघट रख कुछ यूं लगाए ठुमके, देखने वाले रह गए हैरान

हाल ही में जब दीपिका और रणवीर शादी के लिए इटली रवाना हो रहे थे तो उस वक्त मुंबई एयरपोर्ट पर  फैंस भी उनको शादी की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। इस दौरान दीपिका सफेद रंग के टॉप और साइड स्लिट स्कर्ट में नजर आई, तो वहीं रणवीर सफेद रंग के ही कपड़ों में नजर आए।इसके साथ ही इटली में दीपिका ने अपने शादी की पूरी तैयार करने की पूरी जिम्मेदारी हेयरस्टाइलिस्ट अमित ठाकुर, गैबरियल जॉर्जियो और मैनेजर करिश्मा प्रकाश को दे दी गई है। जिसके लिए ये तीनों भी दीपिका रणवीर के बाद इटली के लिए रवाना हो चुके हैं।अमित और गैबरियल दीपिका को खूबसूरत हेयरस्टाइल देने वाले है वहीं करिश्मा दीपिका के साथ-साथ मेहमानों और शादी से जुड़ी खास जिम्मेदारी निभाने वाली हैं।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.