नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। लद्दाख सीमा विवाद को लेकर चीन और भारत की आपसी तनातनी के बीच उत्तर प्रदेश के बहराइच की भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अनुपमा जायसवाल ने लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित तमाम ऐप डिलीट कराने को लेकर अभियान शुरू किया है।
भारत के खिलाफ चीन के रवैये पर फिर भड़का अमेरिका, बोला- यह चीन की पार्टी का असली चेहरा
चीनी ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त इस अभियान के तहत डिलीट किए गए प्रत्येक चीनी ऐप के बदले एक मास्क मुफ्त दिया जा रहा है। बहराइच शहर से भाजपा विधायक और पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बृहस्पतिवार को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा चीन निर्मित 59 मोबाइल फोन एप्लीकेशन पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उन्होंने बहराइच में आम लोगों के मोबाइल फोन से चीनी ऐप डिलीट कराने का अभियान शुरू किया है।
भारत के 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध के बाद अमेरिका में भी उठी बैन की मांग, विदेश मंत्री ने कही ये बात
आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाया जा रहा अभियान उन्होंने बताया कि इसके प्रति आम लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए मोबाइल फोन से प्रत्येक चीनी ऐप डिलीट करने पर एक फेस मास्क दिया जा रहा है। पूर्व मंत्री ने पार्टी के महिला मोर्चे के साथ यह अभियान चलाया है। मोर्चे की नगर अध्यक्ष एकता जायसवाल ने बताया कि सदर विधायक अनुपमा के नेतृत्व में 4-5 महिला कार्यकर्ताओ की टोलियां बुधवार दोपहर से ही शहर के मुख्य बाजारों में जाकर लोगों को अपने मोबाइल से चीनी एप्लीकेशन डिलीट करने की सलाह दे रही हैं।
भारत ने चीन को दिया बड़ा झटका, PM मोदी ने छोड़ा चीनी ऐप Weibo
100 से अधिक लोगों से एप डिलीट कराए गये लोगों को चीनी एप डिलीट करने के बदले मुफ्त में फेस मास्क दिए जा रहे हैं। एकता ने बताया कि पूर्व मंत्री के साथ हमारी टीम में स्मार्ट फोन के विशेषज्ञ लड़के-लड़कियां भी साथ होते हैं। उनकी मदद से हम लोगों का समय बरबाद किए बिना शीघ्रता से ऐप डिलीट कर रहे हैं। बुधवार को 100 से अधिक लोगों के मोबाइल फोन से चीन निर्मित एप डिलीट कराए गये हैं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
मोदी सरकार ने मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में AFSPA कानून 6 महीने के लिए...
मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफा लें PM मोदी, सर्वदलीय बैठक बुलाकर हल...
दिल्ली सेवा विवाद : दलीलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट का केंद्र, दिल्ली...
दिल्ली में मोहल्ला बस योजना : DTC ई-बसें खरीदने के लिए करेगी करार
अडाणी पोर्ट्स 19.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर के अन्य बॉन्ड वापस खरीदेगी
अडाणी मामले में कांग्रेस ने SEBI जांच पर उठाए सवाल, जेपीसी की मांग...
उज्जैन में सड़क पर खून से लथपथ मिली 12 वर्षीय लड़की, जांच में...
राहुल गांधी ने कुलियों के साथ मुलाकात का वीडियो जारी कर महंगाई और...
दिल्ली-एनसीआर की तर्ज पर करना पड़ सकता है अयोध्या का भी विस्तार :...
दिल्ली में चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट- पीट कर हत्या