Friday, Mar 31, 2023
-->
delhi: 4-storey building collapsed in azad market, 8 laborers buried

Delhi: आजाद मार्केट में ढही 4 मंजिला इमारत, 8 मजदूर दबे !

  • Updated on 9/9/2022

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। थोक बाजार के तौर पर विख्यात दिल्ली के आजाद मार्केट में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई जिसमें 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।  इस हादसे में अब तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। 

हादसे की जानकीर मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। इमारत ढहने के बाद चपेट में आए चार मजदूरों को निकाला गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए हैं। इन्हें निकालने की कवायद जारी है। 

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि शायद ‘ओवरलोडिंग’ की वजह से इमारत ढह गई। उन्होंने कहा, ‘ घटना में चार लोग घायल हुए हैं। प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि ‘ओवरलोड’ की वजह से इमारत ढह गई। इमारत में कोई नहीं रहता था।’ कलसी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना संबंधी विस्तृत जानकारियों का इंतजार है। 

सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत ढहने से हुए घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।

comments

.
.
.
.
.