नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली (Delhi) में भारी संख्या में रह रहे उत्तर पूर्व के लोगों को कांग्रेस पार्टी (comgress Party) के साथ स्थायी रूप से जोड़ने की नीयत से उत्तर पूर्व सेल का गठन कर दिया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा (Subhash Chopra) ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि यह दिल्ली में संगठन को और मजबूती प्रदान करेगा। वहीं दूसरी ओर प्रदेश पार्टी कार्यालय में सैकड़ों की संख्या में भाजपा (BJP) व आप (AAP) पार्टी के दलित नेताओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में दलित नेता व पूर्व सांसद डॉ. उदित राज व मुख्य प्रवक्ता व वरिष्ठ नेता मुकेश शर्मा भी मौजूद थे।
दिल्ली पुलिस के आरोपों पर JNUSU का पलटवार, कहा- जेएनयू के कुलपति की भाषा बोल रही है
प्रदेश अध्यक्ष ने पटका पहनाकर किया स्वागत चोपड़ा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी पदाधिकारियों व नेताओं को पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि पार्टी बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा बनाए गए संविधान की अवहेलना करने की इजाजत मोदी सरकार को नही देगी। उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस तरीके से दिल्ली में सैकड़ों दलित कार्यकर्ताओं व नेताओं ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की है, उससे स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस ही दलित समाज की सच्ची हितेषी है।
JNU: नकाबपोश हमलावरों में छात्र आईशी घोष, योगेन्द्र भारद्वाज समेत 6 अन्य शामिल- दिल्ली पुलिस
कई दलित नेता शामिल हुए भाजपा व आप पार्टी के शामिल होने वालों में प्रो. डॉ. अल्का मंडल, अध्यक्ष हरीदास पांडे, मंगोलपुरी वार्ड विजय राज वासुदेव राठौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीता देवी, गीता कालोनी आरडब्लूए के बिजेन्द्र, विजय कुमार, वीपी सिंह स्वराज पार्टी मंगोलपुरी विधानसभा अध्यक्ष गिरिश कुमार, बवाना जेजे कालोनी के अध्यक्ष राजेंद्र पासवान रानी देवी, उपाध्यक्ष शोयब, वली अहमद, महासचिव अखिल भारतीय झुग्गी मजदूर सेवा संगठन के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षए चौ. इंद्र राज मुख्य रूप से मौजूद थे।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
सनातन धर्म विवाद: हिंदू साधु- संतों ने दिल्ली में किया प्रदर्शन
बिहारः पटना में दलित महिला से दरिंदगी, निर्वस्त्र कर पीटा और किया...
कवच के साथ ही 16 से ज्यादा सुरक्षा उपायों से लैस है नई वंदे भारत
Asian Games 2023: 10 मीटर एयर राइफल टीम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ...
लोकसभा चुनाव से पहले ABVP की जीत बनेगी BJP की संजीवनी
दुर्गा पूजा, दशहरा, दिपावली, छठ पर नहीं है रेलगाड़ियों में कन्फर्म सीट
रामलीला कमेटियों ने माना BJP का प्रस्ताव, सनातन धर्म विरोधी पुतला दहन...
समाधान के लिए संस्थागत सहयोग जरूरी है: प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़
‘राहगीरी' के लिए कनॉट प्लेस की सड़क बंद करने से व्यापारियों में रोष,...
राहुल गांधी ने पूछा - जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री...