नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली जलबोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने यहां झंडेवालान स्थित बोर्ड के मुख्यालय में उनके दफ्तर में तोडफ़ोड़ की और कर्मचारियों पर हमला किया। बहरहाल, भाजपा ने इसका खंडन करते हुए आरोप लगाया कि हमला आम आदमी पार्टी (आप) ने खुद कराया है।
कृषि कानूनों के खिलाफ 40 से ज्यादा किसान यूनियनों को पक्षकार बनाने की गुजारिश
चड्ढा ने दावा किया कि कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं। विधायक का आरोप है, करीब 250 लोग मेरे दफ्तर में घुसे और शीशे, दरवाजे और पोट तोड़ दिए। उन्होंने मेरे र्किमयों को धमकाया और उनपर हमला किया।' उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता जल बोर्ड के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने आए थे और पुलिस ने उन्हें परिसर में आने दिया।
किसान यूनियनों ने केंद्र के कृषि कानूनों में संशोधन के प्रस्ताव को ठुकराया
चड्ढा ने एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें कथित रूप से टूटे हुए दरवाजे, शीशे, पोट, फर्नीचर एवं जमीन पर खून के निशान दिख रहे हैं। प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता वीरेंद्र बब्बर ने आरोप लगाया कि आप ने खुद इस हमले की योजना बनाई है और अब भगवा दल को जिम्मेदार ठहरा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने प्रदेश भाजपा प्रमुख आदेश गुप्ता और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है लेकिन वे इन हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं।
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट पूर्व नौकरशाहों को नहीं आया रास, पीएम मोदी को लिखा पत्र
यहां पढ़े कोरोना से जुड़ी बड़ी खबरें...
गुजरात: कोर्ट ने तीस्ता सीतलवाड़, पूर्व डीजीपी श्रीकुमार को पुलिस...
उद्धव ने शिंदे से पूछा था कि क्या वह मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं:...
महाराष्ट्र संकट : बागी विधायक शिंदे अयोग्यता नोटिस के खिलाफ पहुंचे...
जर्मनी में पीएम मोदी बोले- भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक ‘काला धब्बा’...
कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल की समाधान प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ाई गई
राज्यपाल मलिक ने कहा- अग्निपथ पर पुनर्विचार करे सरकार, युवा लौटे तो...
आजम बोले- BJP ने किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, कोई अंतरराष्ट्रीय...
उत्साहित CM योगी बोले- उपचुनाव के नतीजों से जनता ने 2024 के लिए संदेश...
उपचुनाव : भाजपा को 5 सीट मिली, यूपी की रामपुर, आजमगढ़ सीटों से भी...
संगरूर लोकसभा उपचुनाव : शिअद (अमृतसर) प्रत्याशी सिमरनजीत जीते, AAP ने...