नई दिल्ली/टीम डिजिटल। केजरीवाल सरकार (Kejriwal Govt) ने भाषा समृद्ध भारत के छात्राओं के भाषायी ज्ञान को बढ़ाने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली में कोंकणी अकादमी (Konkani academy) खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। दिल्ली कैबिनेट द्वारा प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए खुद ये जानकारी लोगों के साथ साझा की है।
Congratulations to all Konkani speaking people and all those who love Konkani language. To promote Konkani language, Delhi Cabinet today approved setting up of a Konkani academy in Delhi — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 8, 2021
Congratulations to all Konkani speaking people and all those who love Konkani language. To promote Konkani language, Delhi Cabinet today approved setting up of a Konkani academy in Delhi
सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा है कि सभी कोंकणी भाषी लोगों और कोंकणी भाषा को पसंद करने वाले सभी लोगों को बधाई। कोंकणी भाषा को बढ़ावा देने के लिए, दिल्ली मंत्रिमंडल ने आज दिल्ली में एक कोंकणी अकादमी की स्थापना को मंजूरी दी है।
हल्का होगा छात्रों के कंधे का बोझ, दिल्ली सरकार ने लागू की स्कूल बैग पॉलिसी 2020
इससे पहले तमिल अकादमी के प्रस्ताव को भी मिल चुकी है मंजूरी बता दें इससे पहले दिल्ली सरकार तमिल अकादमी खोलने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे चुकी है। इस पर डीएमके नेता एमके स्टालिन ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा था कि मैं दिल्ली सरकार को तमिल अकादमी की स्थापना के बारे में सुनकर प्रसन्न हूं। इससे विभिन्न सांस्कृतिक संपर्क विकसित करने और तमिल विरासत को प्रदर्शित करने में मदद मिलेगी। DMK की ओर से, मैं इस पहल के लिए अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
तमिल भारत की सबसे समृद्ध संस्कृतियों में से एक- केजरीवाल इसके जवाब में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एमके स्टालि का धन्यवाद कर ट्वीट किया था कि तमिल भारत की सबसे समृद्ध संस्कृतियों में से एक है। सदियों पुरानी भाषा को बढ़ावा देना हमारी सरकार का कर्तव्य है। ये अकादमी तमिल साहित्य को संरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण कदम होगी।
कोकणी एक समृद्ध भाषा- प्रीति शर्मा मेनन अब तमिल के बाद केजरीवाल कैबिनेट ने कोकणी अकादमी स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आम आदमी पार्टी की नेता प्रीति शर्मा मेनन ने ट्वीट कर सीएम केजरीवाल को धन्यवाद दिया है और लिखा है कि मूल रूप से महाराष्ट्र और गोवा से दिल्ली में रहने वाले कोंकणियों के लिए यह अद्भुत खबर है। कोंकणी एक सुंदर भाषा है और इस क्षेत्र के लोगों के पास एक समृद्ध विरासत है जिसे अब दिल्ली सरकार द्वारा बढ़ावा दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
मोदी सरकार ने परेड कार्यक्रम को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों को चेताया
राजपथ पर राष्ट्र की सैन्य शक्ति, ट्रैक्टर परेड में किसान दिखाएंगे दमखम
किसानों के हित के लिए पूरी तरह समर्पित है सरकार : राष्ट्रपति कोविंद
मोदी सरकार के कृषि कानूनों के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पेश करेगी...
दिल्ली में गणतंत्र दिवस व किसानों की टैक्टर रैली के लिए सुरक्षा के...
गणतंत्र दिवस : किसान ट्रैक्टर परेड से पहले पंजाब, हरियाणा में...
किसानों के प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले राज्यपाल कोश्यारी, पवार ने...
किसान ट्रैक्टर परेड: दिल्ली पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक परामर्श, दी...
कृषि मंत्री तोमर बोले- किसानों को सरकार की पेशकश सर्वश्रेष्ठ,...
किसान नेता गणतंत्र दिवस के बाद और तेज करेंगे आंदोलन, बजट के दिन संसद...