Sunday, Jun 04, 2023
-->
delhi cm kejriwal reaction on rishi kapoor sudden demise kmbsnt

ऋषि कपूर की मौत से स्तब्ध हुए केजरीवाल, कहा ये भयानक नुकसान है...

  • Updated on 4/30/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) का आज मुंबई के एचएन.रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बुधवरा देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की जानकारी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर दी है। इस खबर के मिलने के बाद से पूरा देश स्तब्ध है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने उनकी मौत को एक भयानक नुकसान बताया है। 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा है कि अभिनेता ऋषि कपूर के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने अपने पूरे करियर में भारतीयों की कई पीढ़ियों का मनोरंजन किया। कितना भयानक नुकसान हुआ .. शोकग्रस्त परिवार के प्रति मेरी संवेदना। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

ऋषि कपूर के निधन से सदमें में पूरा बॉलीवुड, महानायक ने कहा- मैं बर्बाद हो गया

पिछले सप्ताह भी बिगड़ी थी तबीयत
बता दें कि बीते सप्ताह गुरुवार को भी ऋषि कपूर की तबियत बिगड़ी थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि तबियत स्थिर होने के 04 घंटे बाद ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। कोरोना महासंकट के बीच अस्पताल जाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने उन्हें स्पेशल पास जारी किया था। वहीं उनकी मेडिकल रिपोर्ट बीएमसी और स्वास्थ्य विभाग को भी भेजी गई थी। 

....और फिर मेरे दिमाग से जीने-मरने का हिसाब निकल गया : इरफान खान

11 महीने अमेरिका में कराया था इलाज
साल 2018 में ऋषि कपूर में कैंसर की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद वो इलाज के लिए अमेरिका चले गए थे। वहां पर करीब 11 महीने इलाज कराने के बाद वो 2019 में सितंबर माह में भारत लौट आए थे। कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि मैं अब ठीक हूं और बेहतर महसूस कर रहा हूं। अब इस तरह से उनके चले जाने से पूरे देश में शोक की लहर है। 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.