Tuesday, Jun 06, 2023
-->
delhi government declared august 20 as public holiday of muharram kmbsnt

दिल्ली सरकार ने बदली मोहर्रम के सार्वजनिक अवकाश की तारीख

  • Updated on 8/19/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने पहले 19 अगस्त (बृहस्पतिवार) को मुहर्रम की छुट्टी घोषित की थी, हालांकि इस संबंध में केंद्र सरकार के फैसले के बाद इसे बदलकर शुक्रवार किया गया।     

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया,‘’कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय ने मुहर्रम के अवसर पर होने वाले अवकाश को संशोधित कर बृहस्पतिवार के बजाय शुक्रवार किया है। तदनुसार, मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार (20 अगस्त) को दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

इस महीने की 10वीं तारीख को मुहर्रम मनाई जाती है। रमजान (Ramadan) के बाद यह महीना बहुत पवित्र माना जाता है ये इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना है, जिससे इस दिन को असुरा भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसलामिक धर्म में शिया समुदाय (Shia Community) के प्रवर्तक पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Husain) की शहादत के गम में मुहर्रम मनाया जाता है।

मुहर्रम के दिन सड़कों पर जुलूस भी निकाला जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मुहर्रम अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक होता है। मुहर्रम शब्द हरम से निकला है जिसका अर्थ होता है किसी चीज पर रोक लगाना है।

दिल्ली में ढूंढने से भी नहीं मिलेगा सिंगल यूज प्लास्टिक, स्पेशल टास्क फोर्स का होगा गठन

इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत को किया जाता है याद
मुहर्रम पैगंबर मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन और उनके साथियों की शहादत की याद में ये दिन मनाया जाता है। इस दिन हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के मैदान में उनके 72 जानिसारों के साथ शहादत को याद किया जाता है। महुर्रम के दिन पर इस्लाम में शोक के तौर पर मनाया जाता है।

कॉलेजियम ने की सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति के लिए 9 नामों की सिफारिश 

10 दिनों तक लोग रखते है रोजा
मोहर्रम के दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के नाती की शहादत और कर्बला के शहीदों के बलिदान को याद करते हुए लोग इस दिन रोजा भी रखते हैं। कर्बला के शहीदों ने इस्लाम धर्म को नया जीवन दिया था। कई लोग इस पवित्र महीने में पूरे 10 दिनों तक रोजा रखते हैं। तो कई 10 दिनों तक रोजाना रखकर 9 और 10 तारीख का रोजा रखते हैं। मोहर्रम के दिन इस्लाम धर्म के लोगों में आस्था का भरपूर समागम देखने को मिलता है।

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.