Friday, Jun 09, 2023
-->
delhi govt campaign against dengue chikungunya from today kmbsnt

दिल्ली: CM केजरीवाल ने शुरू किया डेंगू के खिलाफ 10 बजे 10 हफ्ते 10 मिनट अभियान

  • Updated on 9/6/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार (Delhi Govt) आज यानी रविवार से डेंगू के खिलाफ '10 हफ्ते 10 बजे 10 मिनट हर रविवार डेंगू पर वार' अभियान (Campaign against dengue) की शुरुआत कर रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने आज सुबह 10 बजे अपने आवास पर साफ सफाई करके इस अभियान की शुरुआत कर दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस अभियान के जरिए हम दिल्ली को डेंगू और चिकनगुनिया से हमेशा के लिए निजात दिलाना चाहते हैं। दिल्ली सरकार के सभी मंत्री, विधायक और अधिकारी भी हर रविवार को अपने घर में अभियान चलाएंगे। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली वासियों से सुबह 10:00 बजे 10 मिनट 10 हफ्ते के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। ताकि दिल्ली को डेंगू मुक्त बनाया जा सके।

दिल्ली में रिकॉर्ड 37 हजार कोरोना टेस्टिंग, नियंत्रण में स्थिति- सत्येंद्र जैन

1 सितंबर से 1 नवंबर के बीच बढ़ता है डेंगू
हर साल डेंगू के सबसे ज्यादा मामले 1 सितंबर से 1 नवंबर के बीच आते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हम दिल्ली में डेंगू के खिलाफ अगले 10 हफ्ते तक चलने वाली लड़ाई शुरु कर रहे हैं। हर रविवार सुबह 10: 00 बजे 10 मिनट के लिए हमें अपने-अपने घर पर यह देखना है कि कहीं साफ पानी इकट्ठा तो नहीं है। जैसे गमला, कूलर, फूलदान इन सभी को अच्छे से चेक करना है। अगर कहीं पर भी पानी जमा है तो उसे उड़ेल दें या तेल या पेट्रोल डाल दें। 

दिल्ली: केंद्र सरकार के कार्यालय के बाहर लगाए जाएंगे कोरोना जांच शिविर

अभियान को इस तरह बनाया जाएगा सफल

  • रविवार को 10: 00 बजे 10 मिनट 10 हफ्ते अभियान की शुरुआत की जाएगी।
  • दिल्लीवासी अपने दोस्तों और परिचितों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेंगे।
  • आरडब्लूए को भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
  • सेलेब्रिटी और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोग भी इस अभियान में हिस्सा लेंगे।
  • स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को इस अभियान में हिस्सा लेने के लिए उन्हें होमवर्क दिया जाएगा।
  • ऑफिस में काम करने वाले लोगों को भी अभियान में शामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए कहेंगे।
comments

.
.
.
.
.