नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली दंगा पीड़ितों की आप सरकार ने तेजी से मदद की है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सरकार ने रिकॉर्ड समय के अंदर सभी दंगा पीड़ितों तक मुआवजा पहुंचाने का काम किया है। सरकार अभी तक 2221 दंगा पीड़ितों में 26 करोड़ रुपए से ज्यादा का मुआवजा बांट चुकी है।
सरकार का दावा है कि भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, जब किसी सरकार ने दंगा पीड़ितों को इतनी तेजी से मुआवजा बांटा है, जबकि 1984 के दंगा पीड़ित अब भी मदद के लिए भटक रहे हैं। बता दें कि पिछले साल फरवरी के अंतिम सप्ताह में दंगा भड़क गया था। उस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाके मौजपुर व जाफराबाद सहित अन्य क्षेत्रों में जाकर हालात का जायजा लिया था और पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिया था।
मृतकों के परिवारों में 4 करोड़ 25 लाख रुपए मुआवजा दंगा प्रभावित इलाकों के लोग डर के मारे अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए थे, जबकि कुछ लोग बेघर भी हो गए थे। मुख्यमंत्री ने खुद घर छोड़कर गए लोगों से अपने घर वापस लौटने की अपील की थी। इसके चंद दिनों बाद ही लोग अपने घर वापस लौट आए थे। दिल्ली सरकार ने दंगे में 44 मृतकों के परिवारों में 4 करोड़ 25 लाख रुपए मुआवजा बांटा है। इसी तरह, 233 घायलों को 1 करोड़ 75 लाख 40 हजार रुपए दिया गया है।
22 झुग्गियां हुई क्षतिग्रस्त 731 आवासीय मकान क्षतिग्रस्त होने पर 8 करोड़ 51 लाख 27 हजार 499 रुपए मुआवजा दिया गया है। वहीं, 1176 कमर्शियल दुकानों की क्षतिपूर्ति के लिए 11 करोड़ 28 लाख 18 हजार 42 रुपए मुआवजा दिया गया। पशु, ई-रिक्शा और ऑटो आदि के नुकसान पर 12 लोगों को 4 लाख 42 हजार 875 रुपए दिया गया है। इस दौरान 22 झुग्गियां क्षतिग्रस्त हुई थीं, उन पीड़ितों में 5 लाख 50 हजार रुपए बांटे गए, जबकि दंगे की जद में 3 स्कूल भी आए थे और उसके लिए दिल्ली सरकार ने 20 लाख रुपए मुआवजा दिया है।
इस तरह, दिल्ली सरकार ने 2221 दंगा पीड़ित लोगों में 26 करोड़ 9 लाख 78 हजार 416 रुपए मुआवजा बांट चुकी है। जबकि पिछले साल दिल्ली दंगे में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों को दिल्ली सरकार ने तत्काल प्रभाव से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 25-25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी थी।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
केरल में कांग्रेस प्रभारी अनवर बोले- श्रीधरन का भाजपा में शामिल...
पाकिस्तान ने 17 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, भारतीय विदेश...
पेपर लीक होने के बाद सेना ने रद्द की भर्ती परीक्षा, उठे सवाल
फिर गुलाम नबी आजाद हुए मोदी के मुरीद, कहा- वे खुद को गर्व से कहते है...
टिकटॉक स्टार Sucide Case: महाराष्ट्र के वन मंत्री ने सौंपा इस्तीफा,...
MCD Bypolls: नगर निगम की 5 सीटों पर मतदान, 2 बजे तक 27.52 फीसदी वोटिंग
पुडुचेरी के विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए...
मेरठ किसान महापंचायत में केजरीवाल का बीजेपी पर वार, कहा- लाल किला...
Afternoon Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें, अभी तक की बड़ी खबरें
पुदुचेरी में गरजे अमित शाह, कहा- बीजेपी ने नहीं, कांग्रेस के...