नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार (Delhi govt) ने उत्तरी नगर निगम द्वारा दक्षिणी नगर निगम पर बकाया 2400 करोड़ रुपए माफ कर देने के मामले में जांच के आदेश दिए हैं। शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन ने अतिरिक्त मुख्य सचिव (शहरी विकास विभाग) से जांच कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। शहरी विकास मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendar Jain) ने कहा कि एक तरफ बीजेपी शासित नॉर्थ एमसीडी अपने कर्मचारियों को वेतन देने में असमर्थ है और दूसरी तरफ जनता के 2400 करोड़ रुपए का दुरुपयोग कर रही है।
इस संबंध में शुक्रवार को जैन ने प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। जैन ने कहा कि मीडिया के जरिए पता चला है कि उत्तरी नगर निगम ने अपने पैसे का सही इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम पहले से ही खुद को आर्थिक तंगी में बता रही है और अपने डॉक्टर, नर्स और स्टाफ का वेतन समय पर देने में असमर्थ है।
ऐसे में वह 2400 करोड़ जैसी बड़ी राशि की हेराफेरी कैसे कर सकती है। उसको इस तरह से गायब करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसकी सख्ती के साथ जांच के लिए आदेश दिए गए हैं। जैन ने कहा कि नगर निगम में सत्तासीन भाजपा केवल दिल्ली सरकार पर झूठे आरोप लगाती है। हम समय से पहले ही अपने हिस्से के सारे पैसे नगर निगमों को दे देते हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के ऊपर नगर निगमों का कोई पैसा बकाया नहीं है, बल्कि दिल्ली सरकार को ही नगर निगमों से कई करोड़ की राशि लेनी है।
दिल्ली ने कोरोना की रफ्तार पर पाया काबू, कमजोर हुई तीसरी लहर- सत्येंद्र जैन
नगर निगमों को केंद्र से पैसा मांगना चाहिए सत्येंद्र जैन ने कहा कि नगर निगमों को पैसा केंद्र सरकार से मांगना चाहिए। जैन ने कहा कि पिछले निगम चुनाव में भाजपा के लोग कहते थे कि वे नगर निगमों के लिए केंद्र सरकार से पैसा लेकर आएंगे। उनको केंद्र सरकार से लेना चाहिए। दिल्ली सरकार को जो भी वित्त आयोग के हिसाब से पैसा देना होता है, वह दिया जा रहा है। बल्कि हमने उनको ऋण दे रखा है।
पोल खुलने से विचलित हो रहे हैं आप के मंत्री : भाजपा भाजपा ने दक्षिणी नगर निगम में 2400 करोड़ मामले में जांच को लेकर मंत्री जैन के बयान को केवल राजनीतिक बयान बताया है। साथ ही आप विधायक आतिशी द्वारा धरने पर बैठे मेयर व पार्षदों के कारण नगर निगम का काम प्रभावित होने के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली सरकार की पोल खुलने से आप के मंत्री और नेता सभी विचलित हो रहे हैं। कपूर ने कहा कि उत्तर उत्तर एवं दक्षिण दिल्ली नगर निगमों के बीच किराये के समायोजन के लिए निगम आयुक्त के प्रस्ताव पर दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन की टिप्पणी केवल राजनीतिक ब्यान है।
यूपी में जड़े जमा रही आप, केजरीवाल ने किया पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान
डिप्टी सीएम ने बीजेपी लगाया 2400 करोड़ की हेराफेरा की आरोप दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि फंड की कमी का रोना रोने वाली बीजेपी ने एमसीडी में 2400 करोड़ की हेराफेरी कर डाली। सफाईकर्मी, डॉक्टर, शिक्षक अपने वेतन के लिए तरस रहे हैं और बीजेपी के नेता 2400 करोड़ इधर से उधर करने के अपने खेल में लगे हैं।
यहां पढ़े अन्य बड़ी खबरें...
BJP पर उद्धव का हमला,कहा- भारत माता की जय पर हर भारतवासी का अधिकार, न...
रेडियो शो में पीएम मोदी की मां को बोले गए अपशब्द, जानें लोगों ने क्या...
फारूक को राहतः सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश- सरकार से भिन्न राय रखना...
अपने पति विराट कोहली से ये चीज उधार लेती हैं Anushka, एक्ट्रेस ने...
पीरजादा से गठबंधन कर घिरी कांग्रेस, की थी भारत में कोरोना से 50 करोड़...
Bollywood Bulletin: एक क्लिक में पढ़ें, फिल्मी जगत की Top खबरें
अनुराग कश्यप और तापसी पन्नू के घर Income Tax का छापा, सामने आई ये...
निगम उपचुनाव में जीत के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे केजरीवाल, कहा-...
Delhi Bulletin: सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें अभी तक की बड़ी खबरें
सेक्स सीडी कांड में फंसे कर्नाटक के मंत्री रमेश जारकीहोली ने दिया...