Sunday, Jun 04, 2023
-->
delhi lockdown may extend for one another week today coronavirus kmbsnt

Delhi Lockdown: 'अभी खतरा टला नहीं हैे', आज से एक सप्ताह और बढ़ सकता है लॉकडाउन!

  • Updated on 5/23/2021

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली सरकार कोरोना मामलों में कमी आने के बावजूद लॉकडाउन एक सप्ताह और बढ़ा सकती है। कल यानी सोमवार 24 मई को सुबह 5:00 बजे लॉकडाउन समाप्त हो रहा है। ऐसे में अब आज रविवार को इस पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन को पूरी तरह से हटाने के फैसले की संभावना बहुत कम है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को स्पष्ट किया कि कोरोना मामले कम हुए हैं, लेकिन यह नहीं कहा जा सकता है कि कोरोना का खतरा टल गया है। उनके बयान के आधार पर माना जा रहा है कि लॉकडाउन एक सप्ताह और बढ़ सकता है। मौजूदा लॉकडाउन 20 अप्रैल से लागू है।

45 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में 499 केंद्रों की 670 साइट्स पर वैक्सीनेशन हो रहा है- AAP

लॉकडाउन के बाद सुधरे दिल्ली में हालात 
इसे शुरू में केवल एक सप्ताह के लिए लगाया गया था और उसके बाद चार बार विस्तार दिया गया, क्योंकि कोरोना मामलों की संख्या खतरनाक रूप से बढ़ रही थी। साथ ही कोरोना बेड से लेकर ऑक्सीजन की कमी एक बड़ी समस्या थी। हालांकि लॉकडाउन के बाद से दिल्ली के हालात में बहुत सुधार हुआ है। संक्रमण के मामले कम हो गए हैं। 

दिल्ली में 24 घंटे में 2260  मामले 
शनिवार को जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 2,260 नए मामले सामने आए हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 3.58 प्रतिशत है। वहीं एक दिन में 182 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई है। बीते 24 घंटे में 6453 लोग कोरोना से रिकवर हुए हैं। नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।

AAP का आरोप- MCD नहीं कर रही नालों की सफाई, दिल्ली की सड़कों पर हो रहा जलभराव

दिल्ली में इतने मरीजों का चल रहा इलाज 
दिल्ली सरकार द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, राजधानी में कोरोना के कुल मामलों की संख्‍या 14,15,219 हो गई है जिनमें से 13,60,898 लोगों ने कोरोना को मात दी है। दिल्‍ली में कोरोना के चलते अब तक 23,013 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां सक्रिय मामलों की कुल संख्या 31,308 है।

 

Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
comments

.
.
.
.
.