नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) जीत हासिल कर सकती है और भारतीय जनता पार्टी 15 वर्षों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो सकती है। एक एग्जिट पोल (मतदान बाद सर्वेक्षण) में यह अनुमान लगाया गया है।
‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया' के एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप को 43 फीसद मत प्रतिशत के साथ 149 से 171 सीटें मिल सकती हैं। दूसरी तरफ, भाजपा को 35 प्रतिशत मतों के साथ 69 से 91 सीटें मिल सकती हैं।
इस एग्जिट पोल के अनुमान को माने तो कांग्रेस निगम चुनाव में अब तक का सबसे निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली है। कांग्रेस को 10 प्रतिशत मतों के साथ 3-7 सीटों से ही संतोष करना पड़ सकता है। दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों पर गत चार दिसंबर को मतदान संपन्न हुआ है।
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदला, अब अमृत उद्यान के नाम से...
वायुसेना के दो लड़ाकू विमान मप्र के मुरैना में दुर्घटनाग्रस्त, एक...
अमेरिकी उद्योग का वित्तमंत्री से अनुरोध- प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष करों...
भारत आज दुनिया के हर बड़े मंच पर डंके की चोट पर अपनी बात कहता है: PM...
AMU में गणतंत्र दिवस के दिन ‘अल्लाहु अकबर' के नारे लगाने वाले छात्र...
अमर्त्य सेन पर विश्व भारती विवि की जमीन कब्जाने का आरोप, जाने पूरा...
दिल्लीवासियों को महापौर के लिए करना पड़ सकता है अभी और इंतजार
अडाणी समूह पर लगे आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर साधा...
उन्नाव दुष्कर्म मामला : हाई कोर्ट ने सेंगर की अंतरिम जमानत की अवधि...
पंजाब में 400 नये मोहल्ला क्लीनिक खुले, केजरीवाल बोले- एक और गारंटी...