नई दिल्ली/टीम डिजिटल। दिल्ली मेट्रो के चौथे चरण में मजलिस पार्क मौजपुर कॉरिडोर पर यमुना नदी के ऊपर दिल्ली मेट्रो ने पांचवें मेट्रो पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह पुल 560 मीटर लंबा होगा जो कि सूर्य घाट मेट्रो स्टेशन और सोनिया विहार मेट्रो स्टेशन को मजलिस पार्क मौजपुर कॉरिडोर से जोड़ेगा।
पुल के खंभों की ढलाई का काम जारी है और मॉनसून सीजन के दौरान मौजूदा समय का उपयोग करते हुए यमुना के तट से थोड़ा दूर एक कृत्रिम बांध का निर्माण किया गया है। यह जानकारी देते हुए मेट्रो के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि बांस जूट जाल औरर रेत के बैग से इसकी ढलान को संरक्षित किया गया है।
इस साल पराली के प्रदूषण से बच सकेगी दिल्ली! पंजाब हरियाण ने पेश की ये योजना
वजीराबाद और सिग्नेचर ब्रिज के बीच बनेगा ये मेट्रो पुल आवश्यक निर्माण सामग्री जैसे मजबूत स्टील, मेटल लाइनर तैयार मिक्स कंक्रीट आदि की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृत्रिम बांध का लेवल समीपवर्ती सड़क के लेवल के सामान रखा गया है। यह पुल यमुना पर मौजूदा दो पुलों वजीराबाद और सिग्नेचर ब्रिज के बीच बनेगा। 'के टिलीवर' निर्माण विधि का उपयोग करके बनाया जाने वाला यमुना पर पहला मेट्रो पुल होगा।
दिल्ली: मोरी गेट इलाके में देर रात 15-20 अज्ञात बदमाशो ने की तबातोड़ फायरिंग
इस तकनीक के उपयोग से बन रहा पुल बिल्डिंग इनफॉरमेशन मॉडलिंग तकनीक का उपयोग करके पुल के डिजाइन को अंतिम रूप दिया गया। फेस 4 के डिजाइन को अंतिम रूप देने के लिए डीएमआरसी के इंजीनियर बिल्डिंग इंफॉर्मेशन मॉडलिंग प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे हैं। जिससे वह महामारी के दौरान भी डिजाइन को अंतिम रूप दे सकें।
पुल के निर्माण के लिए संबंधित एजेंसियों से संबंधित अनिवार्य अनुमति मिल चुकी है और डीएमआरसी ने कहा है कि प्रमुख समिति द्वारा दी गई शर्तों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। निर्माण से यमुना बाढ़ क्षेत्र कम से कम प्रभावित होगा जिसे बाद में सामान्य किया जाएगा। वहीं यहां मलबा आदि भी नहीं फेंका जाएगा।
यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें-
'भारत जोड़ो यात्रा' करने वाला शहीद PM का बेटा कभी देश का अपमान नहीं...
निकहत ने अपना दूसरा विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीता
सरकार ने तय की पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST उपकर की सीमा
अनिल अंबानी की रिलायंस कैपिटल की नई नीलामी को लेकर बोलीदाता अनिच्छुक
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने पूछा- भगोड़ों की निंदा करने पर भाजपा को दर्द...
अतीक अहमद को प्रयागराज ले जाने के लिए गुजरात की साबरमती जेल पहुंची UP...
भाजपा का मजबूती से मुकाबला कर रहे क्षेत्रीय दलों का सहयोग करें...
मोदी सरकार हमलावर कांग्रेस का राहुल गांधी के समर्थन में देशभर में...
Bday Spl: जिस लड़की से खूब लड़ते-झगड़ते थे Ramcharan, उसी से हो गया...
परिणीति संग जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे Raghav Chadha, रोका की...