नई दिल्ली/टीम डिजिटल। किन महिलाओं का उत्पीडऩ हो रहा है, इस संबंध में भेजे गए नोटिस के संबंध में दिल्ली पुलिस कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने उनके आवास पर पहुंची,जहां पर करीब ढ़ाई घंटे इंतजार के बाद आखिरकार राहुल गांधी ने स्पेशल सीपी से मुलाकात की।
बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की गई टिप्पणी को लेकर उन्हें जारी नोटिस के सिलसिले में रविवार को यहां उनके आवास पहुंची। इस संबंध में कांग्रेस द्वारा जारी बयान में कहा गया हैकि दिल्ली पुलिस को 4 पेज का जवाब राहुल गांधी की तरफ से सौंप दिया गया है।
जबकि प्रकरण में दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त, कानून-व्यवस्था सागर प्रीत हुड्डा ने बतायास कि जब अपने अधिकारियों के साथ राहुल के आवास पर पहुंचे तब पहले तो उन्हें करीब ढाई घंटे तक इंतजार कराया गया। उसके बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों से करीब दस मिनट की संक्षिप्त मुलाकात की, लेकिन यौन उत्पीड़न की शिकायत करने वाली महिलाओं के बारे में पूछने पर वे कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करा पाए।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौट आने की सूचना मिलने पर पहले 15 मार्च की शाम डीसीपी नई दिल्ली जिला प्रणव तयाल को को उनके आवास पर भेजा गया था। करीब दो-तीन घंटे तक उन्होंने राहुल की प्रतीक्षा की, लेकिन वे नहीं मिले। इसके बाद 16 मार्च की सुबह उन्हें नोटिस भेज कर बताया गया कि वे पीडि़त महिलाओं के बारे में जानकारी एकत्र कर 19 मार्च को उसकी जानकारी उपलब्ध करा दें।
इसी के तहत सागर प्रीत हुड्डा सुबह दस बजे अपने अधिकारियों के साथ राहुल के आवास पर पहुंचे। ढाई घंटे इंतजार करने के बाद राहुल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान हुड्डा ने उनसे ऐसी महिलाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा, जिनका यौन शोषण किया जा रहा है। हुड्डा ने यह भी कहा कि हो सकता है कुछ महिलाएं ऐसी हों जिनका रिश्तेदारों द्वारा लगातार यौन शोषण किया जा रहा हो, कुछ पीड़िता नाबालिग भी हो सकती हैं।
अगर उन्हें इसकी जानकारी उपलब्ध करा दी जाए तब दिल्ली पुलिस समय रहते आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज सकती है। इस पर राहुल ने कहा कि अभी उन्हें कुछ ध्यान नहीं आ रहा है कि कहां- कहां पर महिलाओं ने उनसे शिकायत की थी। इस पर हुड्डा ने कहा कि उन्हें कुछ तो याद होगा। अगर एक- दो महिलाओं के बारे में भी जानकारी उपलब्ध करा दी जाए तब दिल्ली पुलिस उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कर देगी, इससे महिलाओं को जल्द न्याय मिल पाएगा।
इस पर राहुल ने हुड्डा से पूछा कि वे इतने विलंब से उनके पास क्यों आए, इस पर हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में पद यात्रा के दौरान कई अधिकारी उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे वे किसी को भी इस बारे में जानकारी दे सकते थे। कोई जानकारी न देने पर दिल्ली पुलिस ने रविवार को दोबारा राहुल के निजी सचिव को नोटिस थमा जल्द से जल्द पीड़ित महिलाओं के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।
भारत जोड़ा यात्रा के द्वारा श्रीनगर में दिया था बयान
श्रीनगर में बर्फबारी के बीच राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि जब मैं चल रहा था आपने देखा होगा कि बहुत सारी महिलाएं रो रही थीं। आपको मालूम है क्यों रो रही थीं, बहुत सारी महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने मुझसे बोला कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। उन्हें किसी ने उत्पीड़न किया है, इसमें आरोपित उनका रिश्तेदार है।
जब मैंने उनसे कहा कि बहन मैं पुलिस को बताऊं तो उन्होंने इन्कार करते हुए कहा कि पुलिस से मत बताइए। हम चाहते हैं कि आपको ये बात मालूम हो, मगर पुलिस को मत बताइए, हमारा और भी नुकसान हो जाएगा। राहुल ने कहा था कि ये हमारे देश की सच्चाई है, ऐसी बहुत सारी कहानियां मैं आपको बता सकता हूं।
Hindi News से जुड़े अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।हर पल अपडेट रहने के लिए NT APP डाउनलोड करें। ANDROID लिंक और iOS लिंक।
विमान हादसे के बाद लापता चार बच्चे 40 दिन बाद अमेजन के जंगलों में मिले
कुछ दिन और झुलसाएगी गर्मी, जानें दिल्ली में कब होगी मॉनसून की एंट्री
RBI ने 1,514 शहरी सहकारी बैंकों के लिए 4 कदम उठाए
अंतरराष्ट्रीय रैफरी जगबीर बोले- महिला पहलवानों के प्रति बृजभूषण का...
उमर खालिद के जेल में 1000 दिन : समर्थन में जुटे बड़ी संख्या में लोग
PM मोदी की डिग्री पर केजरीवाल की पुनर्विचार याचिका हुई विचारार्थ...
CBI ने मणिपुर हिंसा की जांच के लिए SIT का किया गठन
भाजपा के लोग असुरों से कम नहीं : प्रोफेसर राम गोपाल यादव
केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ आगामी AAP की 'महारैली' की तैयारियों में...
JNU परिसर में छात्राओं से छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश के मामले में एक और...