नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया को दिल्ली पुलिस ने रविवार को सुरक्षा घेरा तोड़कर महिला ‘महापंचायत' के लिए नए संसद भवन की ओर बढ़ने की कोशिश करने के बाद कानून और व्यवस्था के उल्लंघन के लिए हिरासत में ले लिया जिससे जंतर-मंतर पर पहलवानों के विरोध-प्रदर्शन का अंत हो सकता है।
राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! pic.twitter.com/9hbEoKZeZs— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 28, 2023
राज्याभिषेक पूरा हुआ - 'अहंकारी राजा' सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़! pic.twitter.com/9hbEoKZeZs
पहलवानों को जबरदस्ती बसों में बैठाकर अज्ञात स्थल पर भेज दिया गया। पुलिस ने इसके बाद पहलवानों के अन्य सामान के साथ चारपाई, गद्दे, कूलर, पंखे और तिरपाल की छत को हटा दिया।
राजदंड तंत्र। pic.twitter.com/VTkkLgr394 — Pawan Khera 🇮🇳 (@Pawankhera) May 28, 2023
राजदंड तंत्र। pic.twitter.com/VTkkLgr394
शीर्ष पहलवानों ने 23 अप्रैल को भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर अपना आंदोलन फिर से शुरू किया था। जंतर-मंतर पर अफरातफरी के बीच पहलवानों और पुलिस अधिकारियों ने एक-दूसरे को धक्का दिया और विनेश फोगाट और उनकी बहन संगीता फोगाट ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की।
खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के… pic.twitter.com/xjreCELXRN — Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 28, 2023
खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के… pic.twitter.com/xjreCELXRN
विनेश ने हिरासत में लिए जाने के प्रयास के दौरान कड़ा प्रतिरोध किया और संगीता उनसे लिपट कर सड़क पर लेट गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कई अन्य पहलवानों और उनके समर्थकों के साथ घसीटते हुए बसों में बैठा दिया।
देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद ग़लत एवं निंदनीय। https://t.co/hoKX2ewlli — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2023
देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद ग़लत एवं निंदनीय। https://t.co/hoKX2ewlli
साक्षी मलिक ने कहा- लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. विनेश फोगाट ने भी ऐसा ही कुछ कहा है. सुना जाए.pic.twitter.com/2m9uQf6wqm — Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 28, 2023
साक्षी मलिक ने कहा- लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. विनेश फोगाट ने भी ऐसा ही कुछ कहा है. सुना जाए.pic.twitter.com/2m9uQf6wqm
कानून और व्यवस्था के विशेष पुलिस आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने कहा, ‘‘उन्हें कानून और व्यवस्था का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। हम जांच के बाद कानूनी कार्रवाई करेंगे।'' पहलवानों के नए संसद भवन के सामने रविवार को ‘महिला सम्मान महापंचायत' के आह्वान के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी कर दी थी। संसद भवन की नई इमारत का उद्घाटन रविवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। लुटियंस दिल्ली इलाके में हजारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था और कई जगत बैरिकेड लगाए गए। संसद भवन से करीब दो किलोमीटर दूर बैठकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने कहा था कि वे किसी भी कीमत पर नए संसद भवन के पास अपनी ‘महापंचायत' करेंगे।
Raja in joy Praja in pain! pic.twitter.com/lej00kKMM0 — YSR (@ysathishreddy) May 28, 2023
Raja in joy Praja in pain! pic.twitter.com/lej00kKMM0
हालांकि पुलिस ने कहा कि किसी भी प्रदर्शनकारी को नए भवन की ओर नहीं जाने दिया जाएगा क्योंकि इसके लिए अनुमति नहीं दी गई है और पहलवानों को किसी भी ‘राष्ट्र-विरोधी गतिविधि' में शामिल नहीं होना चाहिए। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया, साक्षी और एशियाई खेलों की स्वर्ण विजेता विनेश सहित आंदोलनकारी पहलवान डब्ल्यूएफआई के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं जिन पर उन्होंने कई महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पहलवानों ने कहा था कि पुलिस का बल प्रयोग उन्हें शांतिपूर्ण मार्च और महापंचायत से नहीं रोक पाएगा।
भारत का सम्मान और अभिमान सत्ता के पैरों तले कुचला जा रहा है। 🇮🇳#पहलवान_देश_की_शान pic.twitter.com/fCFpY1aF3m — AAP (@AamAadmiParty) May 28, 2023
भारत का सम्मान और अभिमान सत्ता के पैरों तले कुचला जा रहा है। 🇮🇳#पहलवान_देश_की_शान pic.twitter.com/fCFpY1aF3m
चलती बस से एक पहलवान के समर्थक द्वारा साझा की गई ‘लाइव लोकेशन' के अनुसार उन्हें टिकरी बॉर्डर की ओर ले जाया जा रहा था। पहलवानों द्वारा साझा किए गए एक अन्य वीडियो में जब पुलिस उन्हें वाहन में ले जा रही थी तो साक्षी के पति सत्यव्रत कादियान और जितेंद्र किन्हा को कई अन्य लोगों के साथ ‘इंकलाब जिंदाबाद' के नारे लगाते हुए देखा जा सकता है।
भारत के लिए मेडल लाती ये देश की बेटियाँ, हर भारतवासी का गर्व ये देश की बेटियाँ, तिरंगा उठाती ये देश की बेटियाँ, अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाती, ये देश की बेटियाँ, और आज - पुलिस द्वारा घसीटी जातीं यह देश की बेटियाँ । प्रधानमंत्री जी: इन बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को सिर्फ़… pic.twitter.com/s6PQEj28Z0 — Atishi (@AtishiAAP) May 28, 2023
भारत के लिए मेडल लाती ये देश की बेटियाँ, हर भारतवासी का गर्व ये देश की बेटियाँ, तिरंगा उठाती ये देश की बेटियाँ, अपने हक़ के लिए आवाज़ उठाती, ये देश की बेटियाँ, और आज - पुलिस द्वारा घसीटी जातीं यह देश की बेटियाँ । प्रधानमंत्री जी: इन बेटियों के साथ हो रहे अत्याचार को सिर्फ़… pic.twitter.com/s6PQEj28Z0
This is Sakshi Malik. Olympics medalist, Padma Shri and Khel Ratna awardee. This is how she was dragged on the streets of Delhi today. #WrestlersProtest (1/n) pic.twitter.com/ArKAmtMChS — Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 28, 2023
This is Sakshi Malik. Olympics medalist, Padma Shri and Khel Ratna awardee. This is how she was dragged on the streets of Delhi today. #WrestlersProtest (1/n) pic.twitter.com/ArKAmtMChS
LOC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने मार गिराए दो आतंकवादी
आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी:...
भारत- कनाडा तनाव के बीच जयशंकर ने कहा- एक- दूसरे से बात करनी होगी
Asian Games 2023: सरबजोत और दिव्या ने शूटिंग मिश्रित टीम स्पर्धा में...
दिल्ली में आम आदमी पार्टी के 20 से ज्यादा पदाधिकारी कांग्रेस में...
रमेश बिधूड़ी को टोंक का प्रभार: मुस्लिम ध्रुविकरण या पायलट के गढ़ में...
विदेशों से धन भेजने को सुगम बनाने के लिए कई देशों से बातचीतः RBI...
इस्कॉन ने मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा
पॉक्सो कानून में यौन संबंधों के लिए सहमति की उम्र में बदलाव की सलाह...
वेदांता विभिन्न कारोबार को करेगी अलग, बनाएगी 5 कंपनियां