नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। दिल्ली पुलिस ने लोकसभा सदस्य तेजस्वी सूर्या से यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर कथित तोडफ़ोड़ के मामले में जांच में शामिल होने को कहा है। अधिकारियों के अनुसार सूर्या से लिखित संदेश के माध्यम से जांच में शामिल होने को कहा गया है। अधिकारियों के अनुसार भाजपा सांसद ने सहयोग देने का आश्वासन दिया है और कहा कि वह जांच में शामिल होंगे।
गाजीपुर लैंडफिल के बाद भलस्वा लैंडफिल स्थल पर लगी आग, AAP का BJP पर हमला
पुलिस ने कहा कि उक्त घटना के सिलसिले में दिल्ली से आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन आठ लोगों के साथ कुल 26 लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी है। तकनीकी सूत्रों के माध्यम से उनकी पहचान की गयी।
कुमार विश्वास ने FIR रद्द करने के लिए हरियाणा हाई कोर्ट से लगाई गुहार
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल’ फिल्म को लेकर केजरीवाल के बयान के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने 30 मार्च को उनके घर के बाहर कथित तौर पर तोडफ़ोड़ की थी। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि भाजपा पंजाब चुनाव में हार के बाद केजरीवाल की ‘हत्या कराना’ चाहती है।
राजद्रोह मामला : राणा दंपति की जमानत याचिका पर सुनवाई 29 अप्रैल को
भ्रष्टाचार, परिवार की बात कर PM ने अपने ही मंत्रियों, उनके पुत्रों पर...
निशुल्क शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं मुफ्तखोरी नहीं : केजरीवाल
जनता गरीबी और महंगाई से त्रस्त नहीं होती तो आजादी के जश्न में चार...
भागवत ने स्वतंत्रता दिवस पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर फहराया तिरंगा
नीतीश कुमार ने 20 लाख युवाओं को नौकरी, रोजगार देने का किया ऐलान
76वें स्वतंत्रता दिवस : पीएम मोदी ने नारी शक्ति के सम्मान पर दिया जोर
PM मोदी कर सकते हैं स्वतंत्रता दिवस पर ‘हील इन इंडिया‘, ‘हील बाय...
भारत दुनिया में पहले पायदान पर आ सकता है, एकजुट होना पड़ेगा :केजरीवाल
विविधता को समेटने के लिए भारत की सराहना करती है दुनिया : भागवत
राज्य सरकारें अपनी राजकोषीय क्षमता से बाहर जाकर ‘मुफ्त सौगात’ न...