Saturday, Jun 10, 2023
-->
Delhi Police quarantine people google live location KMBSNT

होम क्वांरटीन लोग सावधान! आपके घर से बाहर निकलते ही पुलिस को मिलेगा मैसेज

  • Updated on 4/11/2020

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सरकार की कई चेतावनियों के बाद भी कई लोग क्वारंटीन (Quarantine) के नियमों का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए अब पुलिस टैक्नोलॉजी का सहारा ले रही है। यदि आपको कोरोना संदिग्ध मानकर क्वॉरेंटाइन किया गया है तो जरा सावधान हो जाएं। हेल्थ डिपार्टमेंट के अलावा दिल्ली पुलिस (Delhi Police) आपकी हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। यदि आप क्वारंटीन का पालन नहीं कर रहे हैं तो आप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

क्वारंटीन किए गए लोगों पर नजर रखने के लिए दिल्ली पुलिस ना सिर्फ ऐसे लोगों के घर जाकर जांच कर रही है, बल्कि इन पर टेक्निकल सर्विलांस से भी नजर रखी जा रही है। ऐसा ही एक मामला फर्श बाजार इलाके में समाने आया। जहां पुलिस की सख्ती के बावजूद क्वारंटीन नियम का उल्लंघन करने वाले युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली में 'कोरोना विस्फोट'! चांदनी महल में छिपे 52 जमाती संक्रमित, अब तक 30 इलाके सील

गूगल लाइव लोकेशन का इस्तेमाल कर रही पुलिस
पुलिस को ऐसे लोगों के घर से निकलते ही गूगल लाइव लोकेशन के जरिए उनकी जानकारी मिल जाती है। फर्श बाजार में गुरुवार शाम को एक युवक के घर से निकलते ही पुलिस को अलर्ट मैसेज मिल गया। पुलिस ने गूगल लाइव लोकेश से उसकी जांच की तो वो घर से दूर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ महामारी रोग अधिनियम और लॉ़कडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।

मरकज जाने वाला कांग्रेस नेता कोरोना पॉजिटिव, कई लोगों को बांटा था खाना

घर से बाहर निकलते ही पुलिस को मिला मैसेज
जानकारी के मुताबिक अभिनव अग्रवाल फर्श बाजार के पूर्वी अर्जुन नगर इलाके में रहते हैं। अभिनव को घर में क्वारंटीन किया गया है। गुरुवार शाम अभिनव अपने घर से बाहर निकले तभी पुलिस को उनके बारे में मैसेज मिल गया। पुलिस ने उनकी जांच की तो पता चला कि वह अपने घर से लगभग 344 मीटर दूर हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

पिछले दिनों शाहदरा जिले में क्वारंटीन किए गए 10 से अधिक लोगों घर पर नहीं मिले थे। कुछ लोग विदेश से आने के बाद लौट भी चुके थे। पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस अब क्वारंटीन किए गए लोगों पर नजर रखने के लिए गूगल लोकेशन का भी इस्तेमाल कर रही है। 

यहां पढ़ें कोरोना से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें...

comments

.
.
.
.
.