नई दिल्ली/टीम डिजिटल। राजधानी दिल्ली में आज सुबह से हो रही बारिश ने गर्मी से तो राहत दे दी है, लेकिन जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। आंधी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए हैं। तो वहीं कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया है। वहीं आईआईटी और हॉज खास के पास जलभराव की समस्या हो गई है। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मुंडका इलाके में एक घर की छत का एक हिस्सा ही गिर गया है।
#WATCH | Strong winds uproot trees in Delhi, and rainfall causes waterlogging in some areas. Visuals near IIT and Hauz Khas Road. pic.twitter.com/dDSUKnSldy — ANI (@ANI) May 23, 2022
#WATCH | Strong winds uproot trees in Delhi, and rainfall causes waterlogging in some areas. Visuals near IIT and Hauz Khas Road. pic.twitter.com/dDSUKnSldy
बारिश का असर उड़ानों पर भी पड़ा है। दिल्ली हवाई अड्डे की वेबसाइट के अनुसार, खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण 40 से अधिक प्रस्थान उड़ानों में देरी हुई। खराब मौसम और अन्य संबंधित मुद्दों के कारण दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लगभग 18 आगमन उड़ानें देरी से चल रही हैं। दो उड़ानें रद्द की गई हैं।
#WATCH | Strong winds, accompanied by rainfall, uproot trees in parts of Delhi this morning. Visuals from New Moti Bagh where a tree collapsed on a car. The occupants of the car, who were present inside the vehicle at the time of the incident, later got out of it safely. pic.twitter.com/Hq2NZ7xXpq — ANI (@ANI) May 23, 2022
#WATCH | Strong winds, accompanied by rainfall, uproot trees in parts of Delhi this morning. Visuals from New Moti Bagh where a tree collapsed on a car. The occupants of the car, who were present inside the vehicle at the time of the incident, later got out of it safely. pic.twitter.com/Hq2NZ7xXpq
के. चंद्रशेखर राव ने कहा- किसान चाहें तो बदल सकते हैं सरकार
तापमान में आई तेजी से गिरावट दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है। सुबह 5.40 बजे से 7 बजे के बीच में ही तापमान 11 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री से सीधा 18 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश में भी आज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई है। यूपी के कई हिस्सों में सुबह से ही बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 2 दिन तक धूल भरी आंधी चलेगी।
ड्रैगन को घेरने की तैयारी में भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान, ‘क्वाड’ समिट के लिए मोदी रवाना
आंधी बारिश को लेकर ऑरेज अलर्ट जारी आंधी बारिश को लेकर वहीं मौसम विभाग ने आज सोमवार के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजधानी में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाए चलने की संभावना है और गरज के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।
लालू यादव को लेकर पीएम मोदी ने तेजस्वी से फोन पर की बात
केजरीवाल का आरोप - दिल्ली को पूर्ण केंद्रशासित राज्य बनाने की चर्चा,...
आतंकी तालिब हुसैन शाह को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला, उठाए...
पंजाब में नए मंत्रियों को विभाग आवंटित, अमन अरोड़ा को मिला शहरी विकास
राहुल गांधी के बयान का मामला: टीवी एंकर को छत्तीसगढ़ की बजाए यूपी...
योगी सरकार के 100 दिन के मौके पर अखिलेश यादव ने तबादलों पर सवाल उठाए
उदयपुर हत्याकांड में जांच का दायरा बढ़ाए NIA : राजस्थान कांग्रेस
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने आजम खान की पत्नी, बेटे को तलब किया
राम मंदिर पर बनेगी डॉक्यूमेंट्री फिल्म, PM Modi भी आएंगे नजर